{"_id":"606c7c158ebc3e59274e1162","slug":"corona-in-jaunpur-19-people-found-infected-in-the-family-of-sadar-mp-many-people-report-positive","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जौनपुर में कोरोना: सदर सांसद के परिवार में 19 लोग मिले संक्रमित, इतने लोगों की रिपोर्ट आई पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जौनपुर में कोरोना: सदर सांसद के परिवार में 19 लोग मिले संक्रमित, इतने लोगों की रिपोर्ट आई पॉजिटिव
Tue, 06 Apr 2021 08:50 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Tue, 06 Apr 2021 08:50 PM IST
सार
- बदलापुर में वन क्षेत्राधिकारी और उनके पुत्र को हुआ कोरोना
- दूसरी लहर में पहली बार मिले एक साथ बड़ी संख्या में नए मरीज
विज्ञापन
coronavirus
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
आम लोगों की लापरवाही से कोरोना के मरीज फिर तेजी से बढ़ने लगे हैं। मंगलवार को जौनपुर जनपद में 94 नए मरीज चिह्नित हुए। इसमें 60 की रिपोर्ट आरटी पीसीआर में पॉजिटिव आई है, जबकि 34 एंटीजन किट की जांच में कोरोना से संक्रमित मिले हैं। सभी को आइसोलेशन में भेजा गया है। मड़ियाहूं के रानीपट्टी गांव में सदर सांसद के परिवार में 19 लोग संक्रमित पाए गए हैं।
विज्ञापन
बदलापुर में वन क्षेत्राधिकारी और उनके पुत्र कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। महराजगंज के कोल्हुआ गांव में एक ही परिवार के चार सदस्यों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मड़ियाहूं के बेलवा, बड़ेरी, भरथनी, बर्जी, अड़ियार, सुदनीपुर, पिपरा मोकलपुर, मुंगरा के अमिलिया फूलपुर, रामपुर बोड़ी, मुफ्तीगंज के बगथरी, खरहर डगरा, सिरकोनी के जगदीशपुर में भी नए मरीज मिले हैं। शहर के हुसेनाबाद, ताड़तला, कोतवाली, मतापुर, गंगापट्टी, लाइन बाजार, रामापुर कुंडा आदि इलाकों से भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
विज्ञापन
टीकाकरण के बाद कोरोना पॉजिटिव मिले
जिला अस्पताल के दो कर्मचारियों समेत तीन हेल्थ वर्कर्स कोरोना टीका की दोनों डोज लेने के बाद भी संक्रमित हुए हैं। सीएमओ डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि कुल 94 नए मरीज मिले हैं। शाहगंज और जौनपुर जंक्शन पर 197 यात्रियों की जांच की गई। पूरे जिले से 1722 नए सैंपल लिए गए हैं।