कोरोना का असर: दूसरी बार बिना परीक्षा पास होंगे परिषदीय विद्यालय के विद्यार्थी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बढ़ते कोरोना मामलों को देखते हुए बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से संचालित स्कूलों में शैक्षिक सत्र 2020-21 की वार्षिक परीक्षा स्थगित कर दी गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में कक्षा एक से आठ तक के स्कूलों में 24 से 31 मार्च तक होली का अवकाश घोषित किया है।
इसके बाद महानिदेशक की ओर से कक्षा एक से आठ तक के बच्चों के लिए 25-26 मार्च को होने वाली परीक्षा को स्थगित करते हुए छात्र-छात्राओं को कक्षोन्नोति करने का निर्देश दिया गया है। इस आदेश से अब दूसरी बार बिना परीक्षा के परिषदीय विद्यालय के विद्यार्थी पास होंगे। होली के बाद एक अप्रैल से स्कूलों में नया शैक्षिक सत्र शुरू किया जाएगा।
अप्रैल के आखिर में होगा मूल्यांकन
परीक्षाओं को स्थगित करने का आदेश देने के साथ ही महानिदेशक ने सभी जिले को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिया है कि कक्षोन्नोति के बाद अप्रैल के अंतिम सप्ताह में कक्षा की दक्षताओं के आधार पर छात्र-छात्राओं के पठन-पाठन एवं शिक्षण अधिगम स्तर का मूल्यांकन कराया जाएगा। इसके लिए अलग से विस्तृत दिशा निर्देश भेजा जाएगा।
महानिदेशक की ओर से स्कूलों में होने वाली परीक्षाओं को स्थगित करते हुए कक्षोन्नोति करने के निर्देश दिए गए हैं। बच्चों के लिए परिषदीय स्कूल एक अप्रैल से खुलेगा। - राकेश सिंह, बीएसए।