फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   18 found corona positive, including three-month-old neonates and six people from the same family

वाराणसी: मुंबई से आई तीन माह की बच्ची और एक ही परिवार के छह लोगों समेत 18 मिले कोरोना पॉजिटिव

Sat, 06 Jun 2020 12:08 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Sat, 06 Jun 2020 12:08 AM IST
विज्ञापन
18 found corona positive, including three-month-old neonates and six people from the same family
कोरोना वायरस की जांच - फोटो : Amar Ujala

गुरुवार को को 11 लोगों में कोरोना की पुष्टि होने के बाद शुक्रवार को मुंबई से ट्रेन से परिवार संग आए फूलपुर की तीन माह की नवजात बच्ची समेत 18 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई। इसमे मुंबई, दिल्ली, चेन्नई, सूरत से आने वाले सात प्रवासियों और बड़ी पियरी निवासी पहले से संक्रमित मरीज के घर के छह सदस्यों और एक पुलिसकर्मी की कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।

विज्ञापन


आईएमएस बीएचयू की माइक्रोबायोलॉजी लैब से रिपोर्ट आने के बाद सभी को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया। जिलाधिकारी कौशलराज शर्मा ने बताया कि बच्ची के अलावा प्रयागराज से वाराणसी आए सारनाथ की आनंदनगर कालोनी निवासी 53 वर्षीय और बड़ी पियरी निवासी 26 वर्षीय युवक की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। बड़ी पियरी के मरीज का वर्तमान समय में इलाज पीजीआई में चल रहा है।
विज्ञापन


बताया कि मुंबई में जेसीबी ऑपरेटर चोलापुर के दुल्लहपुर निवासी 26 वर्षीय युवक भी संक्रमित हुआ है। दिन में चार के बाद देर रात में 14 रिपोर्ट और आई।  जिलाधिकारी ने बताया कि 30 मई को संक्रमित हुए 67 वर्षीय बड़ी पियरी निवासी नगर निगम के रिटायर्ड कर्मचारी के 32 वर्षीय बेटे, 28 वर्षीय बहु, 30 वर्षीय भतीजा, चार वर्षीय पौत्री, डेढ़ वर्षीय और पांच वर्षीय पौत्र की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा पहले से संक्रमित पुलिस कर्मी के संपर्क में आने से पुलिस लाइन के बैरक नंबर आठ में रहने वाले 30 वर्षीय पुलिस कर्मी और नदेसर टकसाल सिनेमा के पास 45 वर्षीय एक सिक्योरिटी गार्ड एजेंसी संचालक भी संक्रमित हुआ है। प्रवासियों में चेन्नई से ट्रेन से वाराणसी आए 26 वर्षीय युवक, मंडुआडीह के भरतपुरम कालोनी निवासी दिल्ली से फ्लाइट से आए 31 वर्षीय युवक, मुंबई से ट्रेन से आए मिर्जामुराद के करघना निवासी 26 वर्षीय, सूरत से ट्रेन से वाराणसी आये चौबेपुर के गौरा उपरवार निवासी 31 वर्षीय युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

इसके अलावा मुंबई में ऑटो चालक ट्रेन से वाराणसी आए शिवपुर के हिंदपुर निवासी 63 वर्षीय और मुंबई से ही कार से वाराणसी आए शिवपुर के बेलवरिया निवासी 68 वर्षीय बिजली मैकेनिक भी संक्रमित हुआ है। बताया कि जिले में अब तक कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 233 हो गई है। 126 के डिस्चार्ज और पांच की मौत के बाद अब 102 लोग आइसोलेशन वार्ड में भर्ती हैं। नए मरीज मिलने के बाद दस नए हॉट स्पॉट बनाये गए हैं। अब जिले में हॉटस्पॉट की संख्या 119 हो गई है, जिसमे 49 रेड जोन में है

अब तक दो बार मिल चुके हैं एक दिन में 18 मरीज

वाराणसी जिले में एक के बाद एक जिस तरह से कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं। उसको लेकर अब स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। यह दूसरी बार है जब एक दिन में 18 मरीज मिले हैं। इसके पहले 24 मई को भी 18 मरीज मिल चुके हैं। इसमे 17 प्रवासी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी, जिसमें मुंबई से 16 और अहमदाबाद से एक मरीज था। पांच जून को मिले 18 मामलों में प्रवासियों की संख्या आठ हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed