फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   corona

स्वास्थ्य कर्मियों की सूची तैयार, टीकाकरण का इंतजार

Thu, 26 Nov 2020 01:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Nov 2020 01:11 AM IST
विज्ञापन
corona
जिले में कोविड-19 टीकाकरण को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। हालांकि टीकाकरण की कोई तिथि तो अभी निर्धारित नहीं है लेकिन स्वास्थ्य विभाग की ओर से सरकारी और निजी डॉक्टरों, पैरामेडिकल स्टाफ मिलाकर दस हजार से अधिक लोगों की सूची तैयार हो गई है। बस टीकाकरण के फैसले का इंतजार है। इसमें सबसे अधिक पांच हजार सरकारी स्वास्थ्य कर्मी हैं।
विज्ञापन

कोरोना का संक्रमण बढ़ने के साथ-साथ अब इससे निपटने की तैयारियां चल रही हैं। तीन चरणों में टीकाकरण का निर्णय लिया गया है, जिसमें पहले चरण में स्वास्थ्य कर्मियों, दूसरे चरण में 60 साल से अधिक आयु वाले, पहले से बीमार लोगों, बच्चों को टीके लगाए जाएंगे, जबकि तीसरे चरण में सामान्य लोगों का टीकाकरण किया जाएगा।
विज्ञापन

शासन को भेजी जाएगी निजी स्वास्थ्य कर्मियों की सूची
स्वास्थ्य विभाग की ओर से स्थानीय स्तर पर निजी संस्थानों के स्वास्थ्य कर्मियों की जो सूची तैयार की गई है, उसे शासन को जल्द भेजेंगे। करीब 285 निजी अस्पताल हैं, जहां से पांच हजार से अधिक लोगों की सूची शासन को भेजी जानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेडिकल अफसर कर रहे मॉनिटरिंग
स्वास्थ्य विभाग की ओर से तैयारियों को लेकर स्थानीय स्तर पर मेडिकल अफसर डॉ. अतुल सिंह और वैक्सीन कोल्ड चैन मैनेजर शबाना खातून को जिम्मेदारी दी गई है, जिससे टीकाकरण के बारे में समय-समय पर आने वाली जानकारियां मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed