{"_id":"5f5d210f8ebc3e505f51ea13","slug":"corona-city-news-vns546931670","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंशिक राहत, 21 दिन में पांच प्रतिशत रिकवरी रेट बढ़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंशिक राहत, 21 दिन में पांच प्रतिशत रिकवरी रेट बढ़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। जिले में कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण की दिशा में चल रहे प्रयासों का आंशिक असर दिखने लगा है। अब तक 10168 मरीजों में से 8270 लोग डिस्चार्ज हो चुके हैं। वहीं अब तक 172 की मौत भी हुई है।
22 अगस्त को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आकंडो के तुलना में अब रिकवरी रेट में भी 5 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। मौत के ग्राफ में भी कमी दर्ज की गई। कोरोना काल में शुरुआती दिनों में भले ही मरीजों की संख्या कम रही हो, लेकिन मरीजों की संख्या हर महीने लगातार बढ़ती जा रही है। पहले की अपेक्षा अब सरकार की निगरानी भी बढ़ी है। होम आइसोलेशन में रहने वाले लोगों भी जल्दी ठीक हो रहे है। सैंपलिंग अभियान में भी तेजी आई है। उधर, जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा के निर्देशन के पिछले 22 अगस्त को जारी जिला प्रशासन की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक जहां संक्रमण दर 7.87 प्रतिशत थी। वहीं 12सितंबर तक यानी 21 दिन बाद इसमें कमी आई और यह अब 6.3 तक आ गई है। इसके अलावा पिछले माह 76.22 प्रतिशत रिकवरी रेट भी अब बढ़कर 81.3 तक आ गया है। जबकि मृत्यु दर 1.8 से 1.6 पर आ गया है। इसके पीछे अधिक से अधिक सैंपलिंग, मरीजों की सेहत पर निगरानी के बढ़ने को वजह माना जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक अब तक 1,59,594 लोगों की सैंपलिंग की गई है, जिसमें 143750 की रिपोर्ट मिल चुकी है। रिपोर्ट में भी 133582 निगेटिव और कुल 10168 पॉजिटिव हैं।