फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   corona

दरोगा समेत दो की मौत, दस की रिपोर्ट पॉजिटिव

Sat, 20 Jun 2020 01:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2020 01:12 AM IST
विज्ञापन
corona
वाराणसी। रोहनिया निवासी चंदौली में तैनात एक दारोगा समेत दो लोगों की कोरोना से मौत हो गई। दोनों का बीएचयू में इलाज चल रहा था। इसके अलावा दस और लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद सभी को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया गया। हालांकि सीएमओ डॉ. वीबी सिंह का कहना है कि रोहनिया निवासी दरोगा चंदौली के रहने वाले है इसलिए सीएमओ चंदौली को इसकी जानकारी दे दी गई है।
विज्ञापन

आईएमएस बीएचयू के माइक्रोबायोलॉजी लैब से स्वास्थ्य विभाग को 125 सैंपल की रिपोर्ट मिली। सीएमओ डॉ.वीबी सिंह ने बताया कि 49 वर्षीय भेलूपुर के गौरीगंज निवासी जिस मरीज की मौत हुई है, कोरोना की पुष्टि होने के बाद उन्हें बीएचयू में भर्ती कराया गया था। 18 जून को किडनी फेल होने से उनकी मौत हो गई। जबकि कोरोना संक्रमित रोहनिया के मूल निवासी चंदौली में तैनात 52 वर्षीय दरोगा की मौत भी बीएचयू में इलाज के दौरान हुई है। सीएमओ का कहना है कि दारोगा की तैनाती चंदौली में होने की वजह से चंदौली सीएमओ को मौत की जानकारी दी जा चुकी है। बताया कि 10 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है उसमें बृहस्पतिवार देर रात चार और शुक्रवार को छह शामिल हैं।
विज्ञापन

शिवाला के स्लम एरिया में एक ही परिवार के तीन लोगों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। इसमें 12 और 14 वर्षीय किशोर और एक 33 वर्षीय महिला शामिल है। इसके अलावा इसी जगह से एक 17 वर्षीय मरीज में भी कोरोना की पुष्टि हुई है। बताया कि शुक्रवार को 6 मरीजों में पिछले दिनों लंका में संक्रमित मिले डॉक्टर के संपर्क में आने से 19 वर्षीय युवक भी संक्रमित हुआ। उधर, हुकूलगंज निवासी 23 वर्षीय फोटोग्राफर के साथ ही दानगंज की 66 वर्षीय महिला भी कोरोना संक्रमित हुई है। इसके अलावा बाबतपुर एयरपोर्ट पर तैनात फूलपुर थाना के सगुनहा निवासी 35 वर्षीय युवक और पहले से ही शुगर और हर्निया से ग्रसित सारनाथ के टड़िया निवासी 68 वर्षीय मरीज में भी कोरोना की पुष्टि हुई है। शिवपुर के जनकपुरी निवासी 56 वर्षीय मरीज भी संक्रमित हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ ने बताया कि दीनदयाल अस्पताल में भर्ती दो लोगों की लगातार दूसरी रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया। इसके बाद संक्रमित मरीजों की संख्या 314 हो गई जिसमें 220 डिस्चार्ज,11 की मौत के बाद अब 83 आईसोलेशन वार्ड में भर्ती हैं। शुक्रवार को पांच नया हॉट स्पॉट भी बनाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed