{"_id":"5ee5288b8ebc3e42ba5630a2","slug":"corona-city-news-vns530023594","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना संक्रमण बढ़ा, 13 दिन में 87 मरीज मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना संक्रमण बढ़ा, 13 दिन में 87 मरीज मिले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ता जा रहा है। हालत यह है कि दिन-प्रतिदिन नए मरीज मिलते जा रहे हैं। जून महीने में अब तक 13 दिन में ही 87 नए मामले सामने आ चुके हैं। इसमें भी तीन अलग-अलग परिवार के लोग भी कोरोना की जद में आए।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से 13 दिन में ही 2050 सैंपल लिए गए, जिसमें 1908 की रिपोर्ट मिल चुकी है। इधर मरीजों के बढ़ने के बाद चिकित्सक भी लोगों से सावधानी बरतने की अपील कर रहे हैं। जून में अगर मरीजों के मिलने की बात करें तो सबसे ज्यादा 5 जून को 18, उसके पहले तीन जून को तेरह,चार को 11 और फिर 12 जून को 14 लोगों में कोरोना की पुष्टि हो चुकी है। इसमें तीन परिवार भी संक्रमित हुए हैं।
कोरोना को मात देकर घर पहुंचे चार लोग, हुई पुष्प वर्षा
कोविड हॉस्पिटल के आईशोलेशन वार्ड में भर्ती चार मरीज शनिवार को कोरोना को मात देकर घर पहुंचे। इसमे दीनदयाल अस्पताल में दो, ईएसआई और बीएचयू में भर्ती 1-1 मरीज डिस्चार्ज हुए। इसमे संत रविदासनगर में तैनात लंका थाना के प्रज्ञानगर निवासी लैब अटेंडेंट के डिस्चार्ज होकर घर पहुंचने के बाद कालोनी के लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।
विज्ञापन
जांच के लिए बीएचयू भेजा 218 सैंपल, 604 रिपोर्ट का इंतजार
स्वास्थ्य विभाग की ओर से शनिवार को हॉट स्पॉट सहित अन्य जगहों से 218 लोगों का सैंपल जांच के लिए भेजा गया। इसमे शासन के निर्देश पर स्लम एरिया से जुड़े लोगों के 60 सैम्पल हैं। सीएमओ डॉ.वीबी सिंह ने बताया कि शनिवार को बीएचयू से 56 की रिपोर्ट मिली है। अब तक जांच के लिए भेजे गए 7785 में 7181 का परिणाम आ गया है जबकि 604 की रिपोर्ट आनी बाकी है।
तीन नए हॉट स्पॉट बने, 42 रेड जोन में
नए मरीज मिलने के बाद शनिवार को तीन हाट स्पॉट बने। इसमे ग्राम गिरनाथीपुर, पुरानी अदालत दालमंडी और सरायनंदन शुकुलपुर हैं। इसके बाद जिले में 140 हॉट स्पॉट हो गए हैं। इसके साथ ही छितौना मुश्तफाबाद ,नारायणपुर, खरगीपुर, कतुआपुरा एवं पाराडीह कुल पांच हॉटस्पॉट ग्रीन जोन में आ गए। सीएमओ ने बताया कि अब 73 हॉटस्पॉट ग्रीन जोन, में 25 ऑरेंज जोन और 42 हॉटस्पॉट रेड जोन में है।