फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   corona

डॉक्टर समेत तीन कोरोना से संक्रमित

Wed, 03 Jun 2020 01:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2020 01:00 AM IST
विज्ञापन
corona
वाराणसी। निजी अस्पताल में तैनात चिकित्सक, यातायात पुलिसकर्मी और मुंबई से लौटे एक प्रवासी में मंगलवार को कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। अब तक जिले में कुल 190 लोग संक्रमित हो चुके हैं। वहीं, दो लोगों को अस्पताल से डिस्चार्ज भी किया गया है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. वीबी सिंह ने बताया कि मंगलवार को संक्रमित मिले लोगों में मुंबई से लौटा सेवापुरी क्षेत्र के भीषमपुर गांव का 22 वर्षीय युवक भी शामिल है। वह वहां के होटल में हेल्पर था और ट्रेन से वाराणसी आया था। इसके अलावा पॉपुलर हॉस्पिटल में तैनात रोहनिया के शूल टंकेश्वर निवासी 45 वर्षीय चिकित्सक (आरएमओ) और पुलिस लाइन की बैरक नंबर-6 में रहने वाले यातायात पुलिस के 27 वर्षीय कांस्टेबल की रिपोर्ट भी पॉजिटव आई है। हाल ही में संक्रमित पुलिसकर्मी के संपर्क में आने की वजह से कांस्टेबल का सैंपल लिया गया था। सीएमओ ने बताया कि ईएसआईसी हॉस्पिटल में भर्ती दो मरीजों की लगातार दूसरी रिपोर्ट निगेटिव आने पर डिस्चार्ज किया गया। ये सूजाबाद और हीरामनपुर हॉटस्पॉट के रहने वाले हैं। 123 के डिस्चार्ज होने और चार की मौत के बाद अभी 63 मरीजों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

प्रवासियों की शुरू हुई पुल टेस्टिंग
वाराणसी। प्रवासियों में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए अब ब्लॉकवार सैंपल लेने की कार्यवाही शुरू कर दी गई है। इसमें स्वास्थ्य केंद्रों पर बनी सूची के साथ ही पहले से संक्रमित प्रवासियों के सम्पर्क वालो की सैम्पलिंग हो रही है। जिससे कि समय रहते संक्रमण का खतरा कम किया जा सके। जिले में अब तक संक्रमित 190 मरीजो में 70 प्रवासियों में संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। अब संक्रमित प्रवासियों के परिजनों के साथ ही मुंबई, सूरत, अहमदाबाद सहित अन्य जगहों से आने वाले प्रवासियों की पुल सैंपलिंग की जा रही है। मंगलवार को पिंडरा सहित अन्य जगहों पर 30 लोगों के पुल सैम्पल लेकर जांच के लिए भेजा गया। सीएमओ डॉ. वीबी सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य केंद्रों, थानों पर बनी सूची के हिसाब से सभी का सैंपल लिया जा रहा है। एक साथ चार से पांच लोगों के सैंपल लेकर जांच होती है। अगर किसी की रिपोर्ट पाजिटिव आती है सैम्पल की अलग अलग जांच की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शूलटंकेश्वर और भीखमपुर बना नया हॉटस्पॉट
मंगलवार को दो मरीज मिलने के बाद रोहनिया के शूलटंकेश्वर और कपसेठी थाने के भीषमपुर को नया हॉटस्पॉट बनाया गया है। इसके बाद जिले में हॉटस्पॉट की संख्या 98 हो गई है। इसमें से 30 ग्रीन जोन, 31 ऑरेंज जोन और 37 रेड जोन में हैं। उधर, नगर स्वास्थ्य अधिकारी रामसकल यादव ने बताया कि हॉटस्पॉट क्षेत्र की प्रज्ञा नगर कॉलोनी, धीरेंद्र महिला विद्यालय, विश्वकर्मा बस्ती, सुंदरपुर बस्ती, राजभर बस्ती, गढ़वासी टोला, काशी विश्वनाथ मंदिर क्षेत्र, बांसफाटक, चौक सहित आसपास के इलाकों में गरुण ड्रोन से दवा का छिड़काव कराया गया।
बीएचयू से 484 रिपोर्ट का इंतजार
जिले से अब तक कुल 6,048 सैंपल जांच के लिए बीएचयू भेजे जा चुके हैं। सीएमओ ने बताया कि 5564 सैंपल के परिणाम आ चुके हैं, जबकि 484 सैंपल की रिपोर्ट आनी बाकी है। मंगलवार को बीएचयू से 153 रिपोर्ट आई और 156 सैंपल जांच के लिए भेजे गए। उधर, काशी विद्यापीठ स्वास्थ्य विभाग की टीम ने वैष्णव विहार कॉलोनी अमरा के में शिक्षक की रिपोर्ट पाजिटिव आने के बाद पुलिस ने उनके घर के 12 सदस्यों सहित आसपास के 26 घरों के 91 लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग की। उधर, कपसेठी थाना के भीषमपुर गांव निवासी युवक के पाजिटिव मिलने की जानकारी मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया। वह ट्रेन से 20 मई को मुंबई से लौटा था और 28 मई को दीनदयाल अस्पताल में जांच कराई थी। कपसेठी पुलिस व स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर हॉटस्पॉट की बैरिकेडिंग कराई।

सूरत से लौटे प्रवासी की बीएचयू में मौत
संवाद
कछवारोड। 23 मई को सूरत से लौटे कछवा के चित्रसेनपुर निवासी 50 वर्षीय व्यक्ति की बीएचयू में इलाज के दौरान मौत हो गई। एहतियातन डॉक्टरों ने उसका सैंपल लिया है। वहीं, कोरोना संक्रमण को देखते हुए पुलिस ने एहतियातन घर के पास बैरिकेडिंग कर दी है। मंगलवार को जिस व्यक्ति की मौत हुई है, उन्हें सोमवार शाम को सांस लेने में तकलीफ और सीने में दर्द के बाद पहले एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां से डाक्टरों ने उन्हें बीएचयू रेफर किया। परिजन देर शाम निजी गाड़ी से उन्हें बीएचयू लेकर गए, जहां इलाज के दौरान मंगलवार सुबह उनकी मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक, अस्पताल प्रशासन ने सैंपल की रिपोर्ट आने के बाद ही शव देने को कहा है। इस बारे में सीएमओ डॉ. वीबी सिंह ने बताया कि प्रवासी की मौत के बाद कोविड-19 की गाइडलाइन के अनुसार सैंपल लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed