फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Corona case increasing in varanasi 90 people infected found in five days

Corona Update: बनारस में बढ़ रहा कोरोना का केस, पांच दिन में 90 मिले संक्रमित, BHU में बगैर मास्क नो इंट्री

Thu, 20 Apr 2023 09:09 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 20 Apr 2023 09:09 PM IST
सार

वाराणसी में कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ने लगा है। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि पांच दिन में ही 90 नए लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसमें बीएचयू छात्र, डॉक्टर के साथ ही बिजनेस मैन, शिक्षक, महिलाएं भी शामिल हैं। 

विज्ञापन
Corona case increasing in varanasi 90 people infected found in five days
बीएचयू अस्पताल में कोरोना जांच - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी में कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ने लगा है। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि पांच दिन में ही 90 नए लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसमें बीएचयू छात्र, डॉक्टर के साथ ही बिजनेस मैन, शिक्षक, महिलाएं भी शामिल हैं। इधर बढ़ते संक्रमण को देखते हुए बीएचयू अस्पताल समेत अन्य अस्पतालों में पहले की अपेक्षा ज्यादा सतर्कता बरती जा रही है।

विज्ञापन


बीएचयू अस्पताल की इमरजेंसी में तो नो मास्क नो इंट्री की नोटिस भी चस्पा हो गई है। वाराणसी जिले में गुरुवार को विश्वकर्मानगर निवासी 8 वर्षीय बच्चा, सुसुवाही निवासी 16 वर्षीय बच्चाी और चितईपुर निवासी 12 वर्षीय बच्चे समेत 19 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन


मार्च महीने से अब तक कुल 228 संक्रमितों में 108 के होम आइसोलेशन में स्वस्थ होने, एक के अस्पताल में भर्ती के बाद 119 लोग अभी भी होम आइसोलेशन में हैं।
ये भी पढ़ें: माफिया मुख्तार की पत्नी की तलाश में गाजीपुर पहुंची मऊ पुलिस, सांसद अफजाल ने ये बताया

विज्ञापन
विज्ञापन

20 दिन में ही 212 केस

मार्च महीने से ही कोरोना संक्रमित मिल रहे हैं। इसमें मार्च में तो केवल 16 लोग संक्रमित हुए थे जबकि इस महीने में गुरुवार को नए 19 संक्रमितों को मिलाकर 20 दिन में ही 212 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। मरीजों की संख्या बढ़ने के बाद स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट हो गया है।

बीएचयू अस्पताल, मंडलीय अस्पताल में कोरोना जांच के साथ ही सैंपल की जांच भी हर दिन हो रही है। सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी ने बताया कि अस्पतालों में अधिक से अधिक लोगों की जांच कराने के साथ ही ओपीडी, इमरजेंसी में मास्क लगाकर आने की सलाह दी जा रही है। लोगों को इसका पालन करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed