फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Corona Alert BHU doctos who returned from Delhi found covid positive now 9 cases in varanasi

Corona Alert: दिल्ली से लौटे बीएचयू के डॉक्टर निकले कोरोना संक्रमित, बनारस में अब कुल नौ मामले

Thu, 30 Mar 2023 09:36 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 30 Mar 2023 09:36 AM IST
सार

 बीएचयू चिकित्सा विज्ञान संस्थान से जुड़े जिस 36 वर्षीय डॉक्टर की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, वह दिल्ली से यात्रा कर लौटे हैं। एहतियातन जांच कराई गई है। फिलहाल, होम आइसोलेशन में हैं। 

विज्ञापन
Corona Alert BHU doctos who returned from Delhi found covid positive now 9 cases in varanasi
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बीएचयू चिकित्सा विज्ञान संस्थान से जुड़े 36 वर्षीय डॉक्टर में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी के अनुसार संबंधित डॉक्टर इसी सप्ताह दिल्ली से लौटे हैं। फिलहाल, होम आइसोलेशन में हैं। इसके साथ ही बनारस में अब कुल मामलों की संख्या 9 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग की टीम निगरानी कर रही है।

विज्ञापन


कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए शासन ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को सतर्क किया है। साथ ही संक्रमितों के लिए बेड आरक्षित कर दिया है। डॉक्टर, पैरामेडिकल स्टाफ की तैनाती के साथ दवाइयों की व्यवस्था की जा रही है। जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. एसएस कन्नौजिया ने बताया कि बीएचयू के जिस डॉक्टर की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, वह दिल्ली से यात्रा कर लौटे हैं।
विज्ञापन


एहतियातन जांच कराई गई है। वह बीएचयू के पास की एक कॉलोनी में रहते हैं। अब उनके संपर्क में आने वालों का भी सैंपल लिया जाएगा। अगर किसी को भर्ती करने की जरूरत पड़ी तो जिला अस्पताल, मंडलीय अस्पताल के साथ ही स्वास्थ्य केंद्रों पर बेड आरक्षित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: हेल्थ रैंकिंग डैशबोर्ड में बनारस को UP में दूसरा स्थान, सिजेरियन प्रसव में पहली रैंक

होम आइसोलेशन में हैं 9 संक्रमित

स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना संक्रमितों का जो आंकड़ा जारी किया है, उसके मुताबिक, मार्च में कुल 13 संक्रमित मिल चुके हैं। इसमें से पांच लोग तो पहले स्वस्थ हो चुके हैं। आठ संक्रमित होम आइसोलेशन में हैं। डॉ. कन्नौजिया ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग लगातार निगरानी कर रहा है।

इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज

  • सर्दी, खांसी के साथ तेज बुखार।
  • गले में दर्द, छींक आना।
  • सिर में दर्द और थकान महसूस होना।
  • सांस लेने में परेशानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed