{"_id":"5a7db9ee4f1c1b90268b94a9","slug":"copycats-jumped-in-canal-after-dm-and-ssp-run-for-catch-him","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड परीक्षाः डीएम और एसपी ने दौड़ाया तो नहर में कूदे नकल कराने वाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड परीक्षाः डीएम और एसपी ने दौड़ाया तो नहर में कूदे नकल कराने वाले
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,बलिया
Updated Sat, 10 Feb 2018 08:41 AM IST
विज्ञापन
नहर में कूदे नकल कराने वाले
- फोटो : facebook
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
यूपी बोर्ड परीक्षा में नकल माफिया पर प्रशासनिक सख्ती का एक दृश्य शुक्रवार को बलिया जिले में दिखा। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में परीक्षा के निरीक्षण में निकले डीएम और एसपी को देख नकल कराने वाले नहर में कूद पड़े और भाग निकले। डीएम ने केंद्र व्यवस्थापक को हिदायत दी कि केंद्र के आसपास भीड़ न होने पाए।
पुलिस व्यवस्था चौकस करने के निर्देश दिए। परीक्षा के दौरान 14 परीक्षार्थी नकल करते पकड़े गए। इसमें हाईस्कूल में 10 और इंटरमीडिएट में चार छात्र शामिल हैं। इंटर कॉलेज मुड़ियारी में नकल रोकने में नाकाम एक कक्ष निरीक्षक को कार्यमुक्त किया गया।
हाईस्कूल के पंजीकृत 116230 परीक्षार्थियों में 38739 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। उधर, डीएम और और एसपी ने कई केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को परखा और कमियां मिलने पर उन्हें दूर करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
भीमपुरा क्षेत्र के राम भवन इंटर कॉलेज के सौ मीटर के एरिया में कुछ नकल कराने वाले मंडरा रहे थे। इसी बीच जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक वहां पहुंच गए और गाड़ी रोककर उन्हें दौड़ाया।
इस दौरान कुछ पुलिस से घिरते देख नहर में कूद गए और उस पार जाकर भाग खड़े हुए। जिलाधिकारी ने स्कूल के केंद्र व्यवस्थापक को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि प्रतिबंधित एरिया में किसी प्रकार की भीड़-भाड़ हो तो तत्काल पुलिस को खबर करें। वहां ड्यूटी पर लगे सिपाहियों को भी इस संबंध में कड़े निर्देश दिए।

यूपी बोर्ड की परीक्षा
- फोटो : अमर उजाला
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी नवीन इंटर कॉलेज इसारी सलेमपुर पर पहुंचे। दो दिन पहले वहां सीसीटीवी कैमरा नहीं लगने पर नाराजगी जताई थी। जांच में सभी कैमरे लगे मिले। वहां से अंजनी कॉन्वेंट इंटर कॉलेज गोठाई व शाहबान मेमोरियल इंटर कॉलेज नगरा पर गए।
वहां सुबह सात बजे के बाद के समय से ही रिकार्ड सीसीटीवी फुटेज की बकायदा जांच कर परीक्षा की शुचिता को देखा। इसके बाद भीमपुरा क्षेत्र में निकले जिलाधिकारी को कई ऐसे मामले दिखे, जिनमें पहचान पत्र व प्रवेश पत्र पर अलग-अलग जन्मतिथि थी।
राम भवन इंटर कॉलेज सतहवा पर एक परीक्षार्थी दूसरी बार परीक्षा देते हुए पकड़ा गया। डीएम ने उससे कड़ी पूछताछ की। उन्होंने तुरंत शिक्षा विभाग के अधिकारियों को इस से अवगत कराते हुए सभी पर जरूरी कार्रवाई करने को कहा।
रंजीत सिंह इंटर कालेज मिड्ढ़ा पर जेनरेटर व इंवर्टर नहीं होने के कारण लाईट जाने पर कुछ देर के लिए सीसीटीवी कैमरा बंद हो जा रहा है। उसे ठीक करने का निर्देश दिया गया है। श्रीनाथ बाबा इंटर कालेज जाम रसड़ा पर भी सचल दस्ते की एक टीम गयी तो वहां कई कमियां मिली।
ब्लैक बोर्ड पर कोई पुताई नहीं हुई थी। नगरा : जनता इंटर कालेज में बोर्ड परीक्षा के दौरान नकल करने के मामले में केंद्र व्यवस्थापक उमेश पांडेय ने हाईस्कूल के तीन छात्रों को निष्कासित कर दिया। यहां 591 में से 216 ने परीक्षा छोड़ दिया है।

दो दिन के अंदर फर्नीचर नहीं तो आजीवन डिबार होगा केंद्र
बोर्ड परीक्षा
- फोटो : अमर उजाला
रेवती क्षेत्र के ज्ञांती देवी इंटर कालेज गायघाट पर जमीन पर परीक्षा देने की शिकायत को प्रशासन ने गम्भीरता से लिया है। कड़ा रूख अख्तियार करते हुए केंद्र प्रभारी को दो दिन के अंदर फर्नीचर की उपलब्धता के निर्देश दिये गये हैं। जिलाधिकारी ने चेताया है कि अगर दो दिन बाद ऐसी स्थिति दिखी तो इस केंद्र को आजीवन डिबार कर दिया जाएगा।
उधर, अपर जिलाधिकारी मनोज कुमार सिंघल व अपर पुलिस अधीक्षक विजय पाल सिंह ने रसड़ा क्षेत्र के आधा दर्जन केंद्रों का जायजा लिया। क्षेत्र के जमीनिया, प्रधानपुर, मिर्जापुर के अलावा श्रीनाथ बाबा इंटर कालेज रसड़ा पर उड़न दस्ता टीम के साथ पहुँचे एडीएम ने तो बकायदा उत्तर पुस्तिकाओं का मिलान भी किया।
इस दौरान एक केंद्र पर उत्तर पुस्तिकाओं का सही-सही अंकन नहीं मिलने पर वहां के केंद्र व्यवस्थापक को कड़ी फटकार भी लगाई। चेतावनी दी कि आगे से ऐसा पाया गया तो नकल की गतिविधियों में सम्मिलित मानते हुए बड़ी कार्रवाई होगी।