फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UP Latest News in Hindi: Controversy between two groups in Mau of uttar pradesh

यूपी : जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, तीन लोगों की हत्या से गांव में दहशत

Sat, 21 Sep 2019 10:12 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 21 Sep 2019 10:12 AM IST
विज्ञापन
UP Latest News in Hindi: Controversy between two groups in Mau of uttar pradesh
मऊ में हत्या के बाद मौके पर जमा भीड़ - फोटो : अमर उजाला
मऊ जिले के रानीपुर थाना क्षेत्र के ब्राह्मणपुर ग्राम पंचायत के हुड़हरा की मठिया गांव में दो पट्टीदारों के बीच जमीनी विवाद को लेकर उपजे विवाद में शुक्रवार की देर रात खूनी संघर्ष हुआ। धारदार हथियार से लैस पट्टीदार ने अपने साथियों संग दूसरे पक्ष पर जानलेवा हमला कर दिया।
विज्ञापन


इस दौरान हमलावरों ने बाहर सो रहे दंपती को मौत के घाट उतार दिया। साथ ही घर में सो रहे बच्चों और बुजुर्ग को भी घायल कर दिया। चीख पुकार सुनकर जुटी भीड़ ने भाग रहे हमलावर में से एक को दबोच लिया और वजनी चीज से कूच-कूचकर उसकी हत्या कर दी। तिहरे हत्याकांड की सूचना मिलने पर पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस को ग्रामीणों ने शव उठाने से रोक दिया। एसपी अनुराग आर्य के मौके पर पहुंच कार आश्वासन दिए जाने पर ग्रामीण माने। घटना में घायल तीन को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। जबकि घायल बुजुर्ग को बीएचयू रेफर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक के पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने मारे गए हमलावर के साथ चार को नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। जबकि कुछ को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही।

हुड़हरा गांव निवासी देवकी चौहान और टुनटुन चौहान के बीच आबादी की जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। देवकी ने दीवानी कचहरी में मुकदमा भी कर रखा है। जबकि घर के सामने स्थित गांव सभा की पोखरी पर अतिक्रमण करने को लेकर भी दोनों पट्टीदारों के बीच रंजिश थी।

आरोप है कि टुनटुन ने मुकदमा वापस लेने को देवकी को कई बार धमकाया था। उधर एक माह पहले टुनटुन मुंबई से घर आया था। शुक्रवार की रात 12 बजे के करीब वह अपने कुछ साथियों संग धारदार हथियार से लैस होकर शिवचंद 45 के घर पहुंचा और बाहर सो रहे शिवचंद 45 और उनकी पत्नी गीता 40 पर हमला कर उन्हे मौत के घाट उतार दिया।

चीख सुनकर बगल के कमरे में सो रहे ससुर देवकी और उसका पोता अजीत 15 साल और राज 13 साल जैसे बाहर निकले तो हमलावरों ने उन्हें भी हमला कर घायल कर दिया। चीख पुकार सुनकर ग्रामीण भी जुट गए। अन्य बदमाश तो फरार हो गए, लेकिन टुनटुन ग्रामीणों के हत्थे चढ गया। भीड़ ने उसे पीट-पीट कर मार डाला। सूचना पर डायल 100 थानाध्यक्ष रानीपुर मौके पर पहुंचे।

कुछ देर बाद ही एसपी अनुराग आर्य, एएसपी शैलेंद्र कुमार श्रीवास्तव मौके पर पहुंचे। शव उठाने का ग्रामीणों ने विरोध किया। इसे लेकर जिला पंचायत सदस्य अशोक कुमार और पुलिस के बीच विवाद भी हुआ। एसपी ने आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वास दिया तब ग्रामीण शांत हुए और पुलिस शव उठा सकी।

दूसरी तरफ जिला अस्पताल के डाक्टरों ने घायल 70 वर्षीय देवकी और उसके पोते राज 15 को बीएचयू रेफर कर दिया। मृतक के बेटे अजीत की तहरीर पर  पुलिस ने टुनटुन (मृतक) सहित चार नामजद और एक अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। तनाव देख वहां फोर्स तैनात की गई है। इस बाबत एसपी अनुराग आर्य का कहना है कि तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घटना का कारण जमीनी विवाद सामने आया है।

क्या साथियों ने ही मार डाला टुनटुन को?

हमलारोपी टुनटुन के मारे जाने को लेकर कई तरह की चर्चाएं हैं। पुलिस की मानें तो भीड़ ने उसे मौत के घाट उतार दिया। जबकि गांव निवासी फूलमती ने बताया कि हमलावरों ने शिवचंद और गीता को  मारने के बाद देवकी पर हमला किया। इस पर शिवचंद के बेटे ने टुनटुन को दबोच लिया। ऐसे में टुनटुन के साथियों ने समझा की अगर वह जिंदा रहा तो उनकी पहचान हो जाएगी। इस पर वापस लौट कर टुनटुन के साथियों ने ही उसे भी मौत की नींद सुला दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed