फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Contract killer take three lakh rupees for prabhu sahani murder

सपा कार्यकर्ता की हत्या के लिए चचेरे भाई ने दी थी इतने लाख की सुपारी

Sun, 27 May 2018 12:29 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Sun, 27 May 2018 12:29 PM IST
विज्ञापन
Contract killer take three lakh rupees for prabhu sahani murder
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : self
बनारस में सपा कार्यकर्ता प्रभु साहनी की हत्या में शामिल दस-दस हजार के इनामी दो शूटर रिजवान अंसारी और अफरोज अहमद को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों के पास से नाइन एमएम की पिस्टल, .32 बोर की पिस्टल, तीन कारतूस बरामद कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


पुलिस ने खुलासा किया है कि हत्या में उसके ताऊ के तीन लड़कों के अलावा भाड़े के दो इनामी शूटर भी शामिल थे। प्रभु की हत्या की सुपारी तीन लाख में तय कर 30 हजार रुपये और दो पिस्टल दी गई थी।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार दोनों चौबेपुर क्षेत्र के एक कारोबारी की हत्या करने की फिराक में गए थे लेकिन उससे पहले ही दबोच लिए गए। चौक थाना क्षेत्र सिंधिया घाट पर 11 मई को बंगाली टोला निवासी प्रभु साहनी की हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले के आरोपी प्रभु के ताऊ के बेटे शिव कुमार निषाद, जितेंद्र और विनोद अदालत में समर्पण कर चुके हैं। पुलिस ने सर्विलांस और मुखबिर की मदद से तस्दीक की तो सामने आया कि प्रभु को गोली मारने वालों में भाड़े के शूटर रिजवान और अफरोज भी शामिल थे।

एसपी ग्रामीण अमित कुमार ने बताया पुलिस दोनों की तलाश में जुटी हुई थी। गुरुवार की आधी रात बाद थानाध्यक्ष चौबेपुर ओम नारायण सिंह को सूचना मिली थी कि शाहपुर नहर पुलिया के पास संदिग्ध प्रतीत हो रहे दो लोग मौजूद हैं।

उधर, सर्विलांस की मदद से इंस्पेक्टर चौक राहुल शुक्ला को भी रिजवान और अफरोज के शाहपुर नहर पुलिया के समीप मौजूद होने की जानकारी मिली। थानाध्यक्ष चौबेपुर और इंस्पेक्टर चौक की संयुक्त टीम ने छापामारी कर दोनों को गिरफ्तार किया।

बड़े भाई को देख आया जरायम जगत में

Contract killer take three lakh rupees for prabhu sahani murder
demo pic
दोनों ने पूछताछ में सामने आया कि रिजवान वर्ष 2016 में पुलिस मुठभेड़ में जेल भेजा गया था। उसने बताया कि शिव ने प्रभु की हत्या की सुपारी तीन लाख में कचहरी आने-जाने और जिला जेल में निरुद्ध बदमाशों की शह पर तय हुई थी।

शिव ने कहा था कि वह बताएगा कि उसकी मौजूदगी में कब और कहां वारदात को अंजाम देना है। 11 मई को प्रभु की हत्या के बाद दोनों शहर और आसपास के इलाके में छिप कर रहे थे। शुक्रवार की सुबह चौबेपुर क्षेत्र के एक व्यापारी की हत्या करने की योजना थी लेकिन उससे पहले पकड़े गए।

रिजवान ने बताया कि उसका सगा भाई एजाज उर्फ सोनू अंसारी इस समय आजमगढ़ जेल में निरुद्ध है। उसी से प्रभावित होकर वह जरायम जगत की ओर आकर्षित हुआ।

रिजवान के खिलाफ हत्या, हत्या का प्रयास, लूट, आर्म्स एक्ट सहित अन्य आरोपों में सात से अधिक मुकदमे जिले के अलग-अलग थानों में दर्ज हैं। वहीं, अफरोज के खिलाफ हत्या, आर्म्स एक्ट सहित अन्य आरोपों में बनारस और चंदौली जिले में पांच से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed