फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Contemplation on the interest of brahmins

जौनपुर: ब्राह्मणों के हित को लेकर चिंतन-मंथन, राजनीतिक हालात में हाशिए पर हैं किसान और ब्राह्मण- बाबा दुबे

Mon, 03 Jan 2022 12:25 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Mon, 03 Jan 2022 12:25 AM IST
विज्ञापन
Contemplation on the interest of brahmins
बदलापुर क्षेत्र के कड़ेरेपुर में आयोजित ब्राम्हण सम्मेलन में उपस्थित लोग। संवाद - फोटो : JAUNPUR

जौनपुर जिले के बदलापुर क्षेत्र के कड़ेरेपुर गांव के मैदान में ब्रह्मदेश समागम का आयोजन किया गया। जहां आसपास के जिलों से बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाज के लोग एकत्र हुए। इस दौरान ब्राह्मणों के हित को लेकर चिंतन मंथन हुआ। इस दौरान ओम श्री ट्रस्ट के ट्रस्टी पूर्व विधायक ओम प्रकाश बाबा दुबे ने कहा कि सत्ताधारी कहते हैं कि हिंदुत्व की रक्षा होनी चाहिए। लेकिन आज सोचने की जरूरत यह है कि ब्राह्मण की रक्षा सर्वप्रथम बहुत ही जरूरी है। इस मुद्दे पर चिंतन-मनन करने की जरूरत है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मैं सदैव ब्राह्मणों के हित के बारे में चिंतन मंथन करता हूं। आज उसी का परिणाम है कि इस समागम में ब्राह्मणों की अधिकाधिक संख्या है। आज की राजनीतिक हालात में किसान और ब्राह्मण दोनों हाशिए पर हैं। कवि एवं साहित्यकार सभाजीत द्विवेदी प्रखर ने कहा कि हम इस कार्यक्रम से ब्राह्मणों को एकजुट करने का कार्य करेंगे।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ब्राह्मण ही हमारी ताकत है। समागम को दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री अरुण दुबे एवं प्रेमप्रकाश दुबे ने भी संबोधित किया। इसके पहले विद्वानों द्वारा ब्राह्मण वंदना, शंखनाद व दीप प्रज्वलित कर ब्रह्मा देश समागम का शुरुआत किया गया। समागम स्थल शंख ध्वनि से गूंज उठा। इस मौके पर रामचंद्र मिश्र, राहुल त्रिपाठी, प्रमोद नारायण शुक्ल, अजय तिवारी, उमा पांडेय, यशकांत शुक्ला आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed