फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Consumer upset due to disturbance in electricity bill

Varanasi News: बिजली बिल में गड़बड़ी से उपभोक्ता परेशान

Wed, 10 May 2023 05:34 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 May 2023 05:34 PM IST
विज्ञापन
Consumer upset due to disturbance in electricity bill
उपकेंद्रों के चक्कर लगाने के बावजूद नहीं हो रहा सुधार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी



वाराणसी। बिजली निगम द्वारा भेजे जा रहे गड़बड़ बिल के करंट ने उपभोक्ताओं को परेशानी में डाल दिया है। इसकी शिकायत उपभोक्ता उपकेंद्रों पर अधिकारियों से कर रहे हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। बिल की गड़बड़ी सुधरवाने के लिए उपभोक्ता उपकेंद्रों के चक्कर लगा रहे हैं।


उपभोक्ताओं के मुताबिक अधिकारी सुनवाई तो करते नहीं, ऊपर से मीटर चेक कराने का हवाला दे देते हैं। घर, दुकान और औद्योगिक इकाइयों में बिजली उपकरणों का उपयोग उतना नहीं हुआ है, जितनी खपत मीटर दिखाता है। बिजली मीटर की समय पर रीडिंग नहीं करते और गलत बिल बना देते हैं। भेलूपुर निवासी राजेश शाहनी ने बताया कि बिजली निगम बिल इतना अधिक भेज रहा है कि आदमी परेशान हो जा रहा है। बिल में एरियर के नाम पर हजार रुपये जुड़कर आ रहे हैं। उन्होंने इसकी शिकायत सोशल मीडिया पर भी की है। लिखित शिकायत भी बिजली निगम मुख्यालय तक भेजी है, लेकिन सुधार नहीं हो रहा है। गिलट बाजार निवासी सुमित श्रीवास्तव ने अप्रैल के अंतिम सप्ताह में नया बिजली मीटर लगवाया, लेकिन मई माह में बिजली मीटर रीडर ने 22 हजार का बिल थमा दिया।
विज्ञापन

वर्जन
बिजली बिल में गड़बड़ी की शिकायतें संज्ञान में हैं। उन्हें ठीक कराया जा रहा है। अगर गड़बड़ी है तो मीटर की जांच कराकर समस्या का समाधान कराया जाएगा। - अनूप सक्सेना, अधीक्षण अभियंता, सर्किल प्रथम
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed