Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Construction continues at Hotel Dayal despite cancellation of building plan VDA warns of strict action

वाराणसी: नक्शा निरस्त होने पर भी होटल दयाल में निर्माण, लगाए पोस्टर; वीडीए ने दी कड़ी कार्रवाई की चेतावनी

Fri, 06 Nov 2026 01:22 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Fri, 06 Nov 2026 01:22 PM IST
सार

नक्शा निरस्त होने पर भी होटल दयाल में निर्माण होने पर रोक लगाने के लिए वीडीए ने कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। साथ ही उच्च न्यायालय के आदेश का हवाला देते हुए निर्माण कार्य तत्काल रोकने की हिदायत दी गई है।

विज्ञापन
Construction continues at Hotel Dayal despite cancellation of building plan VDA warns of strict action
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नक्शा निरस्त होने पर भी होटल दयाल में निर्माण होने पर रोक लगाने के लिए वीडीए ने कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। साथ ही उच्च न्यायालय के आदेश का हवाला देते हुए निर्माण कार्य तत्काल रोकने की हिदायत दी गई है। 

विज्ञापन


उच्च न्यायालय, प्रयागराज के आदेश के बावजूद निर्माण कार्य जारी रहने के मामले में वाराणसी विकास प्राधिकरण (वीडीए) ने निर्माणाधीन होटल दयाल के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। बृहस्पतिवार सुबह वीडीए की ओर से होटल परिसर में निर्माण कार्य रोकने संबंधी करीब 20 बड़े पोस्टर लगाए गए। 
विज्ञापन


इन पोस्टरों में स्पष्ट किया गया है कि वीडीए उपाध्यक्ष ने होटल का मानचित्र निरस्त कर दिया है। साथ ही उच्च न्यायालय के आदेश का हवाला देते हुए निर्माण कार्य तत्काल रोकने की हिदायत दी गई है। डॉ. सूबेदार सिंह और डॉ. शम्मी कुमार सिंह के अनुसार, उच्च न्यायालय ने निर्माणकर्ताओं को दो महीने का समय दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन




इस अवधि में किसी भी तरह का निर्माण कार्य नहीं किया जाना है। इसके बावजूद निर्माण जारी रहने पर वीडीए ने चेतावनी दी है कि आदेश की अवहेलना होने पर कठोर विधिक कार्रवाई की जाएगी।


वीडीए उपाध्यक्ष के सामने होटल का मानचित्र निरस्त करने की मांग को लेकर आवेदन देने वाले डॉ. सूबेदार सिंह और डॉ. शम्मी कुमार सिंह ने पोस्टर लगाए जाने पर प्राधिकरण का आभार जताया। पोस्टरों की तस्वीरें लेने पहुंचे तो वहां मौजूद होटल मालिक राजेश दयाल के सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें फोटो खींचने से रोकते हुए आपत्ति जताई। दोनों ने कहा कि उनका उद्देश्य आम नागरिकों को जागरूक करना है और यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed