फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Congress workers protest against inflation in varanasi

महंगाई के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, पुलिस ने पीएम के संसदीय कार्यालय जाने से रोका तो सड़क पर बैठे

Mon, 12 Jul 2021 07:07 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 12 Jul 2021 07:07 PM IST
सार

वाराणसी में जवाहर नगर विस्तार में स्थित प्रधानमंत्री के संसदीय कार्यालय का घेराव करने के लिए बड़ी संख्या में कांग्रेसी नेता व कार्यकर्ता रवींद्रपुरी स्थित कीनाराम आश्रम पहुंचे। पुलिस की तरफ से आगे जाने से रोके जाने के विरोध में कांग्रेसी सड़क पर बैठकर प्रदर्शन करने लगे।

विज्ञापन
Congress workers protest against inflation in varanasi
बढ़ती महंगाई के विरोध में सड़क पर बैठकर प्रदर्शन करते कांग्रेस कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना महामारी के बीच बढ़ती महंगाई के विरोध में कांग्रेसियों का गुस्सा फूटा। वाराणसी में जवाहर नगर विस्तार में स्थित प्रधानमंत्री के संसदीय कार्यालय का घेराव करने के लिए बड़ी संख्या में कांग्रेसी नेता व कार्यकर्ता रवींद्रपुरी स्थित कीनाराम आश्रम पहुंचे। संसदीय कार्यालय जाने के लिए बड़ी संख्या में कांग्रेसियों की जुटने की सूचना पर भारी संख्या में फोर्स बल के साथ एसीपी भेलूपुर और मजिस्ट्रेट पहुंच गए।

विज्ञापन


इस बीच कांग्रेसी पीएम के संसदीय कार्यालय जाने के लिए हाथों में स्लोगन लिखी तख्तियों को लेकर आगे बढ़े। इस दौरान पुलिस ने सभी को आगे जाने से रोक दिया। रोके जाने के विरोध में कांग्रेसी सड़क पर बैठकर प्रदर्शन करने लगे। काफी जदोजहद के बाद किसी तरह प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन मजिस्टेज को सौंप कर वापस लौट गए।
विज्ञापन


प्रदर्शन करने वालों का आरोप  है कि सरकार की बेरुखी के कारण रोजाना महंगाई दर बढ़ती जा रही है। इस हालात में गरीबों और सामान्य लोगों की स्थिति बिगड़ती जा रही हैं। प्रदर्शन करने वालों में पूर्व विधायक अजय राय, जिलाध्यक्ष राजेश्वर सिंह पटेल, महानगर अध्यक्ष , रामनगर पालिका अध्यक्ष रेखा शर्मा,शैलेंद्र सिंह, विश्वनाथ कुंवर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी नेता मौजूद रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed