फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Congress workers burnt effigies of Central and State Government sonbhadra

सोनभद्र : कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूंका केंद्र और प्रदेश सरकार का पुतला

Sun, 15 Sep 2019 07:20 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 15 Sep 2019 07:20 PM IST
विज्ञापन
Congress workers burnt effigies of Central and State Government sonbhadra
कांग्रेस कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नए मोटर व्हीकल एक्ट से देश में वाहन चालान में दस गुना धनराशि वृद्धि, विद्युत दर में बेतहाशा वृद्धि, डीजल-पट्रोल मूल्यों में वृद्धि के साथ बढ़ती बेरोजगारी, मंहगाई समेत तमाम मुद्दों को लेकर रविवार को सोनभद्र के राबर्ट्सगंज में जुलूस निकाला और प्रदर्शन किया। केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। दोपहर करीब 12 बजे राबर्ट्सगंज के मेन चौक पर केंद्र व प्रदेश सरकार का पुतला फूंका।

विज्ञापन


सभा में राष्ट्रीय छात्र संगठन के निवर्तमान जिलाध्यक्ष विवेक सिंह पटेल ने कहा कि देश में इस तरह से वाहन जांच के नाम पर मोदी सरकार आम जनता से मनमाना वसूली कर रही है जिससे आम जनमानस में काफी आक्रोश है। ऐसे जजिया कर जैसे कानून में या तो बदलाव हो या इसे तत्काल वापस लिया जाय। उन्होंने बेतहाशा महंगाई पर केंद्र सरकार की नीति पर सवाल खड़ा किया और कहा कि केंद्र की सरकार सिर्फ छलावा की राजनीति कर रही है।
विज्ञापन


देश को विकास के रास्ते पर लाने के नाम पर सत्ता में आई डबल इंजन की सरकार स्वतंत्रता व मानव अधिकारों का चिरहरण कर रही हैं। देश में लगातार बढ़ती महंगाई व वेरोजगारी से आम आवाम परेशान हैं। अभी कुछ दिनों पहले ही उत्तर प्रदेश सरकार ने विद्युत मूल्य दर में बेतहासा वृद्धि कर दी है। इससे किसान, मजदूर, व्यापारी एवं सभी वर्गों के लोग परेशान हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

आकाश कुमार सोनू, अभिनेष मौर्या ने कहा कि कांग्रेस सरकार में मंहगाई का विरोध करने वाली भाजपा को अब मंहगाई पर जनता को जवाब देना चाहिए। सेवादल के नगर अध्यक्ष मृदुल मिश्रा, देवेंद्र अवस्थी ने कहा कि बंगाल में पांच प्रतिशत बिजली बढ़ोत्तरी पर वहां भाजपा कार्यकर्ता प्रदेश में हिंसा आगजनी पर उतारू हो गए। पर यही उत्तर प्रदेश में बारह से पंद्रह प्रतिशत बढ़ोत्तरी पर मौन होकर कोमा में चले गए।

आखिर एक ही देश में भाजपा का यह दोहरा चरित्र क्यों, जनता इसका जवाब चाहती है। प्रदर्शन में विनय गोड़, सद्दाम हुसैन, राहुल शुक्ला, फैजान खान, विकास पटेल, नौशाद हुसैन, अमन सिंह, रवि सिंह, अनिल गौतम, सुभाष शुक्ला, शनि कुमार, मोहन कुमार, विकाश मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed