फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   congress worker reached bjp mla ravindra jaiswal office with rose flower protest in varanasi

विधायक रविंद्र जायसवाल के ऑफिस पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ता, गुलाब देकर पूछा- हमसे इतनी नफर क्यों?

Mon, 12 Aug 2019 07:40 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 12 Aug 2019 07:40 PM IST
विज्ञापन
congress worker reached bjp mla ravindra jaiswal office with rose flower protest in varanasi
गुलाब लेकर पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला

रविवार को पूर्व प्रदेश सरकार के मंत्री सुरेश खन्ना के सामने भाजपा विधायक और कार्यकर्ताओं में भिड़ंत हो गई थी। उस दौरान शहर उत्तरी भाजपा विधायक रविंद्र जयसवाल ने एक भाजपा कार्यकर्ता को कांग्रेसी बता दिया था। जिससे भाजपा कार्यकर्ताओं और विधायक में तीखी नोंक-झोक हुई थी। अब इसका जबाव कांग्रेसियों ने भाजपा विधायक को बड़ी खूबसूरती से दिया है।

विज्ञापन


नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना ने रविवार को वाराणसी के तेलियाबाग प्राथमिक स्कूल में पौधारोपण किया था। इस दौरान एक भाजपा कार्यकर्ता ने खस्ताहाल सड़क देखने का आग्रह किया। उसी दौरान वहीं पर विधायक रविंद्र जायसवाल भी मौजूद थे। उन्होंने उस व्यक्ति को मंत्री सुरेश खन्ना के सामने ही कांग्रेस का एजेंट बता दिया। इस बात से नाराज भाजपा कार्यकर्ता ने जमकर हंगामा किया। इसका वीडियो भी वायरल हुआ था, जो काफी चर्चा में रहा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें : कैबिनेट मंत्री के सामने विधायक ने भाजपा कार्यकर्ता को बताया कांग्रेस का एजेंट, आपस में भिड़े
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ता सोमवार को विधायक रविंद्र जयसवाल से गांधीवादी तरीके से विरोध करने के लिए गुलाब के फूल के साथ शहर उत्तरी विधानसभा के कार्यालय गुलाब बाग पहुंचे। जहां उन्हें कार्यालय के बाहर ही रोक दिया गया। इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ता ऑफिस के बाहर सीढ़ियों पर फूलों को सजाकर बैठ गए। इस दौरान उन्होंने पूछा कि कांग्रेसियों से इतनी नफरत क्यों है?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed