फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Congress state president told the state government the dictator

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने सरकार को बताया तानाशाह, कहा-सदन से सड़क तक लड़ेंगे हम

Mon, 18 Jan 2021 12:30 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Mon, 18 Jan 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
Congress state president told the state government the dictator
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू। - फोटो : अमर उजाला

पूर्वांचल के दौरे पर आए कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि कांग्रेस हर कदम पर गरीब, किसान और युवाओं के साथ खड़ी है। तानाशाह सरकार से निजात दिलाने के लिए सदन से सड़क तक लड़ाई लड़ी जाएगी।

विज्ञापन


रविवार को प्रदेश अध्यक्ष ने संगठन सृजन अभियान के तहत वाराणसी के मां सरस्वती पीजी कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गांव में न्याय पंचायत व ग्राम पंचायत कमेटियों के गठन के लिए जनता के बीच पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन


कांग्रेस किसानों के ऊपर जबरिया थोपे जा रहे तीन काले कानूनों के वापसी तक किसानों का पूर्ण समर्थन करेगी। पूर्व सांसद डॉ राजेश मिश्रा एवं पूर्व विधायक अजय राय ने कहा कि कांग्रेस के साथ जनता भी जुड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महासचिव विश्व विजय सिंह एवं जिलाध्यक्ष राजेश्वर सिंह पटेल व डॉ. प्रमोद पांडेय ने कहा कि किसान अपने हित के लिए भीषण ठंड में दिल्ली की सीमा पर संघर्ष कर रहे हैं। बैठक को विजय शंकर पांडेय, डॉ. जितेंद्र सेठ, प्रजानाथ शर्मा, दुर्गा प्रसाद गुप्ता, डॉ. एचएन सिंह पटेल आदि ने संबोधित किया। अध्यक्षता आराजी लाइन ब्लॉक अध्यक्ष संतोष मौर्य एवं संचालन प्रदेश सचिव इमरान खान ने किया।


खेल सामाजिक एकता का भी प्रतीक
पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी की स्मृति में एनएसयूआई की ओर से आयोजित  क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले का उद्घाटन कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने किया। विजेता टीम एन इलेवन एवं उपविजेता नदेसर टीम को युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विश्वनाथ कुंवर ने ट्राफी, स्मृति चिन्ह देकर पुरस्कृत किया। इस दौरान ऋषभ पांडेय, प्रिंस राय, नवीन चौबे, शशांक सिंह, गौरव, मानिक, रोहित, धीरज शुक्ला, राहुल तिवारी, अंकुर मिश्रा मौजूद थे ।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed