{"_id":"5aabaaa04f1c1bbf088b58e2","slug":"congress-released-aicc-and-pcc-list","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कांग्रेसः AICC और PCC की सूची जारी, इनको मिली जगह, ये हुए बाहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेसः AICC और PCC की सूची जारी, इनको मिली जगह, ये हुए बाहर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Sat, 17 Mar 2018 02:20 PM IST
विज्ञापन
congress logo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस के राष्ट्रीय (एआईसीसी) और प्रदेश कमेटी (पीसीसी) के लिए चयनित सदस्यों की सूची जारी हो गई। सूची में आधा दर्जन से अधिक नए चेहरों को जगह दी गई है। पहली बार औरंगाबाद हाउस का वाराणसी की सूची से पत्ता साफ हो गया है। आगे की स्लाइड्स में देखें...
congress
माना जा रहा है कि रामनगर नगर पालिका के चुनाव नतीजे के कारण निर्णय लिया गया है। इसके अलावा जिलाध्यक्ष व शहर अध्यक्ष को पीसीसी में शामिल किए जाने को जिले में एक पद-एक व्यक्ति की शुरुआत मानते हुए दोनों पदों पर नई नियुक्ति के संकेत मिल रहे हैं।
कांग्रेस
गुरुवार को चस्पा सूची में एआईसीसी में पूर्व सांसद डॉ. राजेश मिश्रा, पूर्व विधायक अजय राय, अनिल श्रीवास्तव और सय्यद अब्बास मुर्तजा शम्सी को जगह दी गई है। औरंगाबाद हाउस से राजेशपति त्रिपाठी का नाम इस बार काट दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Karnataka Congress
हालांकि उनके बेटे और पूर्व विधायक ललितेश पति त्रिपाठी को मिर्जापुर से एआईसीसी में जगह मिल गई है। मणिशंकर पांडेय और रत्नाकर पांडेय भी छुट्टी कर दी गई है। मेयर पद के चुनाव में अच्छा प्रदर्शन करने के इनाम के तौर पर शालिनी यादव को पीसीसी सदस्य बनाया गया है।
विज्ञापन
कांग्रेस
रामनगर नगर पालिका की अध्यक्ष रेखा शर्मा को एक बार फिर जगह दी गई है। सतीश चौबे, प्रमोद पांडेय, एसएम सुल्तान को भी इसी में जगह मिली है। विजय शंकर मेहता, सतीश राय और बैजनाथ सिंह को पीसीसी में इस बार जगह नहीं मिली है।