फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Congress preparations for panchayat elections up bets on youth

यूपी: पंचायत चुनाव की तैयारियों को लेकर कांग्रेस भी मैदान में, युवाओं पर लगाएगी दांव

Sun, 10 Jan 2021 05:34 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 10 Jan 2021 05:34 PM IST
विज्ञापन
Congress preparations for panchayat elections up bets on youth
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

उत्तर प्रदेश के पंचायत चुनावों की तैयारी में हर कोई पार्टी जुटी हुई है। भाजपा, सपा बसपा से लेकर कांग्रेस भी इन चुनावों को लेकर जमीनी स्तर पर काम कर रही है। इसी सिलसिले में कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव सचिन नायक वाराणसी में प्रवास कर रहे हैं। गांव-गांव में पंचायत स्तर की बैठकें कर रहे हैं। स्वर्गीय पार्षद संजय सिंह डॉक्टर के आवास तुलसी आपर्टमेंट महामंडल नगर चेतगंज पहुंचे थे।

विज्ञापन


परिवारीजनों को ढांढस बंधाया। इस मौके पर पूर्व विधायक अजय राय भी मौजूद थे। सचिन नायक ने जागरण से बताया कि हर बूथ को मजबूत करना हमारी प्राथमिकता है। युवाओं को कांग्रेस से जोड़ना है। पुराने कांग्रेसजनों के अनुभवों को भी साथ लेकर चलना है।
विज्ञापन


पंचायत चुनाव को लेकर कांग्रेस व्यापक स्तर पर तैयारी कर रही है। पार्टी ने तय किया है कि इस चुनाव में युवाओं पर दांव लगेगा। इसके लिए संगठन सृजन अभियान चलाकर संगठन के शीर्ष नेता गांव के पंचायतों तक पहुंच रहे हैं। इस अभियान में पुराने कांग्रेसजनों को भी घर वापसी का मौका दिया जा रहा है। सम्मान के साथ ही उन्हें संगठन व चुनावी जिम्मेदारी दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सचिन नायक ने कहा कि तीन बार से पार्षद रहे संजय सिंह का निधन पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति है। इस दौरान पूर्व विधायक अजय राय ने कहा कि स्व. संजय सिंह हमेशा क्षेत्रवासियों की समस्याओं को लेकर अधिकारियों के साथ ही नगर निगम के सदन में भी जिस तरह से आवाज उठाया करते थे, यही कारण था कि जनता का भी प्यार मिलता रहता था। इस दौरान पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मौन रखकर ईश्वर से उनके आत्मा की शांति की प्रार्थना की। इस दौरान प्रदेश सचिव इमरान खान, राघवेंद्र चौबे, ओम प्रकाश ओझा, पूनम कुंडु, अमित पाठक, विश्वनाथ कुँवर, खगोलन राय समेत कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed