फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   congress party taken action on indiscipline in body elections

बनारसः कांग्रेस ने निकाय चुनाव में बागियों से निपटने के लिए संगठन स्तर पर शुरू की तैयारी

Mon, 13 Nov 2017 03:48 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Mon, 13 Nov 2017 03:48 PM IST
विज्ञापन
congress party taken action on indiscipline in body elections
congress logo
निकाय चुनाव के दौरान कांग्रेस में घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है। शहर के आधा दर्जन वार्डों से लेकर रामनगर पालिका परिषद और गंगापुर नगर पंचायत क्षेत्र में भी पार्टी ने बागियों से निपटने की तैयारियां कर ली हैं। संगठन स्तर पर बागियों से निपटने के लिए लगातार बैठकों का दौर जारी है।
विज्ञापन


पार्टी के नेताओं का कहना है कि अनुशासनहीनता करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। रामनगर पालिका परिषद में रेखा शर्मा पर फटाफट कार्रवाई से कांग्रेस कार्यकर्ता भी सकते में हैं। उनका कहना है कि शहर में आधा दर्जन से बागी पार्षद पार्टी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं बावजूद इसके उन पर कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन


लक्सा, रामापुरा, सरैयां समेत कई वार्डों में पार्टी के कार्यकर्ताओं ने निर्दल पर्चा भरकर पार्टी को चुनौती दी है। संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर लंबे अरसे से कांग्रेस में खींचतान चल रही है। जैसे ही निकाय चुनाव नजदीक आया असंतुष्टों की लंबी फौज खड़ी हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जैसे ही जिला चुनाव संचालन समिति ने बनारस नगर निगम के 37 प्रत्याशियों की सूची जारी की रामापुरा वार्ड के दावेदार ने मोर्चा खोलते हुए 41 समर्थकों के साथ पार्टी से इस्तीफे का ऐलान कर दिया। इसके बाद जिला चुनाव संचालन समिति ने  गोपनीयता बरतनी शुरू की।

पार्टी की गोपनीयता का आलम यह रहा कि बनारस नगर निगम के मेयर व 87 वार्डों के पार्षद प्रत्याशियो की सूची तो जारी की गई लेकिन रामनगर पालिका परिषद व गंगापुर टाउन एरिया की सूची अब तक जारी नहीं हो सकी।

पार्टी पदाधिकारियों ने प्रदेश स्तर से हासिल सूची के अनुसार प्रत्याशियों को सीधे सिंबल आवंटित कर दिया। रामनगर पालिका परिषद में रेखा शर्मा और चार सौ समर्थकों के इस्तीफे की सूचना के बाद से हड़कंप मचा हुआ है।


हालांकि कांग्रेस के जिलाध्यक्ष प्रजानाथ शर्मा का कहना है कि उन्हें किसी का भी इस्तीफा नहीं मिला है। रेखा शर्मा का कहना है कि जिला कमेटी अपनी मनमानी पर उतारू है। इसकी शिकायत राहुल गांधी से की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed