{"_id":"2f461809d18a431de4794d7ea46d4b93","slug":"congress-met-on-the-road-to-save-land-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन बचाने के लिए सड़क पर उतरे कांग्रेसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीन बचाने के लिए सड़क पर उतरे कांग्रेसी
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2015 01:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। केंद्र और प्रदेश सरकार पर किसान और मजदूर विरोधी नीतियों का आरोप लगाते हुए गुरुवार को पीएम के संसदीय क्षेत्र में कांग्रेसी सड़क पर उतरे। अपनी नाराजगी को आंदोलन का तेवर दिया। चक्काजाम आंदोलन के जरिए स्थानीय क्षत्रपों ने अपनी एकजुटता दिखाई।
कैंट और वाराणसी सिटी स्टेशन पर आधा दर्जन ट्रेनों को रोकने के साथ ही आंदोलित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अंधरापुल पर सड़क जाम कर यातायात अवरुद्ध कर दिया। जाम लगा रहे लगभग 300 आंदोलनकारियों की मौके से गिरफ्तारी भी हुई। बाद में सभी को मुचलके पर रिहा कर दिया गया।
रेल चक्का जाम की वजह से आधा दर्जन ट्रेनों के परिचालन पर असर पड़ा। प्रदर्शनकारियों ने आर्मी स्पेशल ट्रेन को भी रोके रखा। लगभग साढ़े ग्यारह बजे कैंट स्टश्ेान पहुंचे कांग्रेसियों ने जब प्लेटफार्म नंबर एक से प्रवेश करना चाहा तो वहां तैनात फोर्स के साथ धक्का-मुक्की भी हुई। मगर आंदोलनकारी अंदर घुसने में कामयाब रहे।
विज्ञापन
इलाहाबाद से गुवाहाटी जा रही आर्मी स्पेशल ट्रेन को कांग्रेसी प्रदर्शनकारियों ने आउटर पर रोक दिया। बाद में उसे छह नंबर प्लेटफार्म पर लाया गया। इसके चलते बिजली आपूर्ति ठप कर दी गई क्योंकि इसमें सेना से जुड़ी कई सामग्री लदी हुई थी। इसकी वजह से बेगमपुरा एक्सप्रेस भी देर से प्लेटफार्म पर आई। रेल चक्काजाम के चलते स्टेशन पर तो अफरातफरी का आलम रहा ही यात्रियों को भी परेशानी हुई।
पंडित कमलापति त्रिपाठी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के पश्चात इंग्लिशियालाइन चौराहे से कांग्रेसी जुलूस की शक्ल में अंधरापुल चौराहे पर पहुंचे और वहां चक्काजाम कर दिया। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव जुबेर अहमद खां ने इसका नेतृत्व किया।
यहां विधायक अजय राय, दिग्विजय सिंह, सतीश चौबे, सतीश राय, मनीष मिश्र, कैलाश टंडन, शैलेंद्र किशोर पांडेय मधुकर, राजीव उपाध्याय, दुर्गा प्रसाद गुप्ता, अनिल श्रीवास्तव, बैजनाथ सिंह, प्रजानाथ शर्मा, विजय शंकर पांडेय, मकसूद खां, अशोक पांडेय, प्रमोद श्रीवास्तव, जफरूल्लाह जफर, महेश सिंह, शैलेंद्र सिंह, राघवेंद्र चौबे, विकास सिंह, संजय सिंह डाक्टर, प्रमोद वर्मा, विश्वनाथ कुंवर, कलाधर साहनी, संजय चौबे, हर्षवर्धन सिंह, मनोज श्रीवास्तव और अनिसुर्रहमान सहित 245 कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया।
इन्हें बस से पुलिस लाइन ले जाया गया, जहां से सभी को मुचलके पर रिहा कर दिया गया। उधर, कैंट रेलवे स्टेशन पर पूर्व सांसद डॉ. राजेश मिश्र, पूर्व मंत्री वीरेंद्र सिंह और डॉ. प्रमोद पांडेय के नेतृत्व में रेल चक्काजाम आंदोलन हुआ। यहां सीताराम केशरी, हाजी रईस, फसाहत हुसैन, राजेंद्र मिश्रा, सैयद साजिद अली, संजय जोशी, संजीव मिश्रा सहित 42 लोगों को जीआरपी ने हिरासत में लिया। बाद में सभी को मुचलके पर रिहा कर दिया गया।