{"_id":"5bf95d8dbdec2241417d161b","slug":"congress-leader-gave-statement-on-ram-mandir","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वरिष्ठ कांग्रेसी नेता ने कहा, अब जल्द बन जाना चाहिए राम मंदिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वरिष्ठ कांग्रेसी नेता ने कहा, अब जल्द बन जाना चाहिए राम मंदिर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Sun, 25 Nov 2018 10:25 AM IST
विज्ञापन
कृपाशंकर सिंह
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर राजनीति तेज हो गयी है। आरएसएस, शिवसेना व बीजेपी ने 25 नवबंर को अयोध्या में होने वाली धर्मसभा को लेकर सारी ताकत लगा दी है। इसी बीच कांग्रेस के दिग्गज नेता कृपाशंकर सिंह ने राम मंदिर को लेकर बड़ा बयान दिया है।
बनारस में कृपाशंकर सिंह ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण हो जाना चाहिए। इसको लेकर किसी तरह की राजनीति नहीं होनी चाहिए। कृपाशंकर सिंह ने कहा कि सभी लोगों को बैठ कर इस मुद्दे पर काम करने की जरूरत है।
पूर्व सीएम अखिलेश यादव के अयोध्या में सेना तैनात करने के बयान पर कृपाशंकर सिंह ने कहा कि ऐसी बातों को सुन कर कष्ट होता है। प्रभु श्रीराम के नाम से लोगों को मुक्ति मिलती है और उनके नाम पर इस तरह की बातें हो रही है। हिदुंस्तान में राम मंदिर को लेकर उठापठक हो रही है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि हम लोगों की पार्टी अलग है मेरी पत्नी ने राजनाथ सिंह से मुलाकात के दौरान कहा कि उनसे बोलिए कि अब राम मंदिर का निर्माण करा दे। मेरा अपना मानना है कि राम मंदिर बन जाना चाहिए।
यह करोड़ों लोगों की आस्था की बात है जिसके लिए लंबे समय से लोग इंतजार कर रहे हैं। बाबा विश्वनाथ व माता विंध्यवासिनी से प्रार्थना करते हैं कि अब जितनी जल्दी हो भगवान राम का मंदिर बन जाए। इसके बाद देश में और अच्छे काम होने लगेंगे।

हर मौके पर राम आते हैं काम
कृपाशंकर सिंह ने कहा कि मेरा मानना है कि जहां पर भगवान राम अवतरित हुए है उसे राम जन्म भूमि कहा जाता है। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के आधार पर राम मंदिर का निर्माण होना चाहिए। एक बार सुप्रीम कोर्ट के जज खुद चले आयेंगे तो उन्हें किसी वकील की जरूरत नहीं होगी।
कृपाशंकर सिंह ने शिवसेना व बीजेपी के बीच रस्साकशी को लेकर कहा कि इस बारे में कुछ नहीं बोलना चाहता हूं। हर मौके पर राम काम आते हैं ऐसे में राम के प्रति पुलिस लगे या सेना। इस तरह की बातों को सुनकर दुख होता है। सभी को मिल कर राम मंदिर बनवाना चाहिए। भले ही वह किसी भी जाति के देवता माने जाते हो।