फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Congress leader Ajay Rai said that Rahul Gandhi s plane not allowed to land in Kashi

Varanasi: काशी नहीं आए राहुल गांधी, दिल्ली के लिए भरी उड़ान, कांग्रेस बोली- नहीं मिली विमान लैंडिंग की अनुमति

Tue, 14 Feb 2023 12:12 AM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, वाराणसी
माई सिटी रिपोर्टर, वाराणसी Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 14 Feb 2023 12:12 AM IST
सार

बाबतपुर एयरपोर्ट पर पहुंचे पूर्व मंत्री अजय राय ने कहा की राहुल गांधी की बढ़ती लोकप्रियता से भाजपा सरकार डर गई है व घबराई हुई है। जिसके चलते उनकी फ्लाइट को काशी में उतरने नहीं दिया गया, इस सरकार की जितनी निंदा की जाए कम है।

विज्ञापन
Congress leader Ajay Rai said that Rahul Gandhi s plane not allowed to land in Kashi
बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचे कांग्रेस नेता अजय राय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस नेता व सांसद राहुल गांधी का सोमवार की देर रात वाराणसी दौरा रद्द हो गया। वायनाड से उनके विमान का बाबतपुर एयरपोर्ट उतरने का कार्यक्रम निर्धारित था और उसके बाद सड़क मार्ग से प्रयागराज जाना था। उनका दौरा रद्द होने के बाद कांग्रेस ने सरकार पर आरोप मढ़े और विमान की लैंडिंग नहीं होने पर इसे सरकार का षड्यंत्र बताया।

विज्ञापन

14 फरवरी को राहुल गांधी को प्रयागराज में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बाबतपुर आना था, लेकिन देर रात अचानक उनका कार्यक्रम रद्द हो गया। बाबतपुर एयरपोर्ट पर राहुल गांधी का स्वागत करने पहुंचे प्रांतीय अध्यक्ष अजय राय ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के इशारे पर राहुल गांधी के विमान को बाबतपुर एयरपोर्ट पर उतरने नहीं दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

राहुल गांधी की बढ़ती हुई लोकप्रियता से सरकार डर गई है। इस तरह की हरकत की जितनी निंदा की जाए कम है। सोमवार की शाम को कांग्रेस नेता राहुल गांधी के आने की सूचना पर कांग्रेसी नेता एयरपोर्ट पर स्वागत के लिए एकत्र होने लगे थे। इस दौरान एयरपोर्ट पर जिलाध्यक्ष राजेश्वर सिंह पटेल, महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे, प्रमोद पांडेय, दुर्गाप्रसाद गुप्ता, दिलीप चौबे आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन

राहुल गांधी के मूवमेंट के निरस्त होने की सूचना पहले ही आ गई थी। एयरक्राफ्ट आपरेटर ने 9:30 बजे यह सूचना दी थी कि राहुल गांधी का विमान कन्नौर से नई दिल्ली के लिए उड़ा है। विमान का वाराणसी आना निरस्त हो गया है। -अर्यमा सान्याल, एयरपोर्ट निदेशक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed