फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Congress general secretary Digvijay attacks BJP

कांग्रेस महासचिव दिग्विजय का भाजपा पर हमला

Sat, 04 Apr 2015 02:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 04 Apr 2015 02:24 AM IST
विज्ञापन
Congress general secretary Digvijay attacks BJP
वाराणसी। जिस प्रांत में भाजपा महामंथन कर रही है, उसे वहां के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा और उनके मंत्रिमंडल के सहयोगियों के भ्रष्टाचार पर चिंतन करना चाहिए। यह बात कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने कही।
विज्ञापन


शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती के स्वर्णाभिनंदन समारोह में शिरकत करने आए कांग्रेस के फायर ब्रांड नेता ने शुक्रवार को मीडिया से भूमि अधिग्रहण बिल पर कहा कि जिस तरह सोनिया गांधी ने किसानों को 72 हजार करोड़ रुपया माफ  किया, मोदी सरकार भी वही करे।
विज्ञापन


कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर उन्होंने कहा कि वह जल्द सामने आएंगे। कहा कि 19 अप्रैल को होने वाली रैली में वह शामिल रहेंगे। हालांकि उनकी अनुपस्थिति में कांग्रेस के कई बड़े नेता तो मौजूद ही हैं। दिल्ली में ‘आप’ की सरकार पर दिग्गी राजा ने कहा कि यही प्रजातंत्र की शक्ति है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यदि सरकार अपने वादे से मुकरती है तो जनता को सबक सीखाना चाहिए। हरियाणा के आईएएस अधिकारी अशोक खेमका के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा कि वह उन्हें नहीं जानते हैं। बहुत कुरेदने पर बोले कि जब हरियाणा में कांग्रेस की सरकार थी तो भाजपा उन्हें महिमामंडित करने में लगी थी।


 मैं तो उस दिन भी अशोक खेमका को नहीं जानता था लेकिन भाजपा को तय करना चाहिए कि क्या हरियाणा में नए सिरे से भ्रष्टाचार शुरू हो गया है।

एक सवाल के जवाब में उन्होंने का कि कोई भी राजनीतिक दल अपनी रीति-नीति पर मंथन करता है और भाजपा भी कर रही है लेकिन वह जिस प्रांत में यह महामंथन कर रही है, वहां के मुख्यमंत्री और मंत्रियों के भ्रष्टाचार पर भी उसे सोचना चाहिए।

सोनिया गांधी पर गिरिराज सिंह की टिप्पणी के बारे में कहा कि यह संघ का चरित्र उजागर करने वाला बयान है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed