{"_id":"5b4c76474f1c1b3c748b521f","slug":"congress-former-mla-said-that-kashi-tradition-broken-due-to-pm-rally","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पीएम मोदी ने तोड़ दी काशी की सैकड़ों साल पुरानी परंपराः अजय राय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम मोदी ने तोड़ दी काशी की सैकड़ों साल पुरानी परंपराः अजय राय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Mon, 16 Jul 2018 04:24 PM IST
विज्ञापन
अजय राय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस के पूर्व विधायक अजय राय ने कहा कि धर्म की नगरी काशी में पीएम की सभा के लिए शासन व प्रशासन ने सैकड़ों साल पुरानी रथयात्रा की परंपरा को भी तोड़ दिया। भाजपा भगवान विश्वनाथ के अवतार माने जाने वाले काशी नरेश का भी अपमान कर रही है।
पूर्व विधायक ने कहा कि राजातालाब में सैकड़ों साल की परंपरा रही है कि रथयात्रा मेला की शुरूआत काशी नरेश करते हैं। वह खुद भगवान जगन्नाथ, सुभद्रा और बलभद्र के रथ को खींचते हैं।
भाजपा के 8-10 लोगों ने दिन के 10.30 बजे ही भगवान का रथ खींच कर उसे भैरो तालाब पहुंचा दिया। काशी के इतिहास में यह पहली बार हुआ कि राजातालाब के रथयात्रा मेले में कुंवर अनंत नारायण नहीं पहुंचे।
विज्ञापन
वह सुबह हुई घटना से काफी क्षुब्ध थे। काशी के नागरिक होने के नाते हम सभी इसकी निंदा करते हैं। कांग्रेस नेता ने रात के अंधेरे में शहर का मुआयना करने की सीएम और पीएम की परिपाटी पर सवाल खड़ा किया।

पीएम ने जिसका किया लोकार्पण उनमें से कई पूरी ही नहीं हुईं
कांग्रेस के पूर्व विधायक अजय राय
अजय राय ने कहा कि चीनी झालरों से होने वाली सजावट से काशी खूबसूरत नहीं दिखने वाली। गंगा की असलियत जाननी थी तो गंगा किनारे जाते और गंगाजल से आचमन करना चाहिए था।
उन्होंने कहा कि पीएम ने शनिवार को जिन परियोजनाओं का उद्घाटन किया गया उसमें से कई परियोजनाएं ऐसी हैं जो या तो पूरी ही नहीं हुई हैं और जो पूरी हुई हैं वहां आज भी ताला लटक रहा है। उन्होंने गजोखर स्थित स्वास्थ्य केंद्र और बड़ागांव ब्लाक की दो योजनाओं का उदाहरण दिया।
साथ ही उन्होंने कहा कि काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का ब्लू प्रिंट आखिर क्यों नहीं दिखाया जा रहा। काशी के एक संत विश्वनाथ कॉरिडोर के नाम पर तोड़े जा रहे मंदिरों और देव विग्रहों के विरोध में अनशन पर हैं। पीएम काशी के इस संत से मिलने क्यों नहीं गए।