{"_id":"67d9650ada6eb32d900a8045","slug":"computer-training-centre-establishment-for-prisoners-in-central-jail-varanasi-2025-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: सेंट्रल जेल में बंदी चलाएंगे कंप्यूटर, रिहा होने के बाद बनेंगे आत्मनिर्भर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: सेंट्रल जेल में बंदी चलाएंगे कंप्यूटर, रिहा होने के बाद बनेंगे आत्मनिर्भर
Tue, 18 Mar 2025 05:50 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Tue, 18 Mar 2025 05:50 PM IST
सार
Varanasi News: सेंट्रल जेल में बंदियों के लिए कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना की गई। ऐसे में अब सेंट्रल जेल में कैदियों को कंप्यूटर का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन
वाराणसी सेंट्रल जेल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सेंट्रल जेल में कैदियों को कंप्यूटर का प्रशिक्षण दिया जाएगा। ताकि जब वह रिहा हो तो आत्मनिर्भर और खुद का रोजगार शुरू कर सकें। सोमवार को पांच कंप्यूटर सेंट्रल जेल को मुहैया कराया गया। कंप्यूटर लैब का उद्घाटन कारागार के वरिष्ठ अधीक्षक राधाकृष्ण मिश्र ने किया। मेकिंग द डिफरेन्स फाउंडेशन के अध्यक्ष दीपक मिश्र व सचिव प्रिंस चौबे ने कंप्यूटर भेंट किया।
विज्ञापन
वरिष्ठ अधीक्षक राधाकृष्ण मिश्र ने कहा कि वर्तमान समय में कंप्यूटर की उपयोगिता रोजगार के हर क्षेत्र में आवश्यक है। कंप्यूटर प्रशिक्षण से हर कोई अपने भविष्य को उज्ज्वल बना सकता है। कारागार की सदैव यहीं मंशा रही है कि कारागार में स्थापित उद्योगों एवं अन्य रोजगार परक प्रशिक्षण में ज्यादा से ज्यादा बंदी प्रशिक्षण प्राप्त कर आत्मनिर्भर बन सकें।
विज्ञापन
साथ ही कौशल विकास मिशन की ओडीओपी व ओजेओपी योजना के तहत प्रशिक्षण प्राप्त बंदियों को प्रमाण पत्र व टूल किट का भी वितरण किया गया। शुभारंभ के दौरान कारापाल वीरेंद्र कुमार वर्मा, उप कारापाल अमित कुमार वर्मा, अशोक कुमार राय, किशन सिंह वाल्दिया, कारागार प्रशिक्षक आरके गुप्ता आदि रहे।
विज्ञापन