फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Compulsory filing of 27 columns is mandatory for those going out of Banaras

बनारस से बाहर जाने वालों को 27 कॉलम का प्रपत्र भरना अनिवार्य, बिना मेडिकल परीक्षण ना कोई जिले में आएगा और ना ही बाहर जाएगा

Fri, 08 May 2020 11:03 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Fri, 08 May 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
Compulsory filing of 27 columns is mandatory for those going out of Banaras
केन्द्र पर 24 घण्टे मेडिकल स्क्रीनिंग की जायेगी। - फोटो : अमर उजाला।
कोरोना संक्रमण को रोकने की कवायद में वाराणसी जिला प्रशासन ने बनारस से बाहर जाने वाले प्रवासियों के लिए 27 कॉलम का प्रपत्र अनिवार्य किया है। यदि किसी भी व्यक्ति ने किसी अन्य जनपद से पास लिया भी हो तो उसे भी काशी इंस्टीच्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, मिर्जामुराद पहुॅचकर विवरण व मेडिकल परीक्षण कराना आवश्यक होगा।    
विज्ञापन


जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने जिले के सभी अधिकारियों को पत्र जारी कर वाराणसी में बाहर से आने वाले व्यक्ति, प्रवासी श्रमिक, तीर्थयात्री, पर्यटक, छात्र एवं अन्य लोगों के स्वास्थ्य परीक्षण कराने का निर्देश दिया है। जिले की सीमा में आने वाले सभी बस, निजी वाहनों को सेक्टर मजिस्ट्रेट और पुलिस मिर्जामुरादा स्थित परीक्षण केंद्र पर पहुंचाएंगे।
विज्ञापन


इस केन्द्र पर आने वाले लोगों का 27 बिन्दुओं का विवरण दर्ज कराकर इसे मुख्य विकास अधिकारी और नगर आयुक्त को होम क्वारंटीन के लिए उपलब्ध कराया जाए। जिलाधिकारी ने बताया कि इस केन्द्र पर उप जिलाधिकारी (राजातालाब) एवं उप जिलाधिकारी (पिण्डरा) की ओर से 8-8 घण्टे की 03 शिफ्ट लगाकर इसे 24 घण्टे चालू रखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस केन्द्र पर 24 घण्टे मेडिकल स्क्रीनिंग की जायेगी तथा श्रम विभाग का रजिस्ट्रेशन, 27 कॉलम का डाटा फीडिंग, होम क्वारंटीन के बारे में समझाना, पात्रों को राशन किट देने की कार्यवाही हो रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed