फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Compost will be made from the waste coming out of the railway station

Varanasi News: रेलवे स्टेशन से निकलने वाले कचरों से बनेगा खाद

Tue, 10 Jan 2023 04:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Jan 2023 04:30 AM IST
विज्ञापन
Compost will be made from the waste coming out of the railway station
कैंट रेलवे स्टेशन से रोजाना ढाई से पांच टन तक कूड़ा निकलता है। यह कूड़ा स्टेशन, ट्रेन और रेलवे की कॉलोनियों से निकलता है। जिसे अब रेलवे नगर निगम को न देकर खुद के उपयोग में लेगा। इन कचरों का निस्तारण करके उसे खाद बनाएगा। इसके लिए रेलवे मटेरियल रिकवरी फेसिलिटी की स्थापना कर रहा है।
विज्ञापन

कैंट रेलवे स्टेशन से रोजाना 67 हजार से अधिक यात्री आते-जाते हैं। स्टेशन से सौ जोड़ी से अधिक ट्रेनें भी गुजरती हैं। जबकि स्टेशन के कर्मचारियों के लिए बगल में कॉलोनी भी बनी हैं। इन सभी स्थानों से रोजाना ढाई से पांच टन तक कूड़ा निकलता है। जिसे कूड़ा घर में एकत्र किया जाता है। इन सभी कूड़ों को निस्तारित करने के लिए नगर निगम का सहयोग लिया जाता है। जिसके लिए 40 से 50 हजार रुपये तक शुल्क भी रेलवे को देना होता है। लेकिन, अब रेलवे ने स्टेशन, ट्रेन और कॉलोनियों से निकले वाले कूड़ों को खुद निस्तारित करने का निर्णय लिया है। इसके लिए प्लेटफार्म नंबर एक स्थित मंडुवाडीह छोर पर मटेरियल रिकवरी फेसिलिटी की व्यवस्था कर रहा है, जिसकेे लिए काम भी शुरू हो गया है। स्टेशन निदेशक गौरव दीक्षित के मुताबिक मार्च-अप्रैल तक काम पूरा हो जाएगा। सूखे कूड़ों से टुकड़े बनाया जाएगा, जबकि गीले कचरों से खाद तैयार की जाएगी, जिसे रेलवे अपने उपयोग में लेगा, फिर बचेगा तो उसकी बिक्री भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed