फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Complete all preparations before the flood arrives

Varanasi News: बाढ़ आने से पहले ही पूरी कर लें सभी तैयारियां

Thu, 03 Jul 2025 01:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jul 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
Complete all preparations before the flood arrives
वाराणसी। डीएम सत्येंद्र कुमार ने बुधवार को बाढ़ से प्रभावित होने वाले क्षेत्रों और बाढ़ चौकी प्राथमिक विद्यालय, आदमपुर वरुणापार जोन नगर क्षेत्र का निरीक्षण किया। बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों और आसपास की बाढ़ चौकियों के बारे में जानकारी ली और संबंधित सभी तैयारियां समय से करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


डीएम ने विद्यालय की बेहतर साफ सफाई कराने के साथ ही बाढ़ आने पर वहां रहने वाले लोगों के लिए पीने के पानी, शौचालय, किचन आदि की व्यवस्था और कितने बाढ़ से प्रभावित परिवार आते हैं। इसकी जानकारी ली। क्षेत्रीय पार्षद ने बताया कि तीस-पैंतीस परिवार के 250 से 300 की संख्या में लोग आते हैं, इस पर डीएम ने विद्यालय परिसर में टेंट लगवाने के साथ ही खाने पीने सहित अन्य जरूरत की चीजें उपलब्ध कराने के लिए नायब तहसीलदार को निर्देश दिए। हाइजेनिक किचन, शौचालय, गैस कनेक्शन, मेन्यू के अनुसार भोजन, टेंट की व्यवस्था, मौके पर डॉक्टर की उपलब्धता, विद्युत सेफ्टी, बेहतर साफ-सफाई के प्रबंध करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि फॉगिंग व चूने का छिड़काव भी लगातार कराते रहें। डीएम ने विद्यालय आए बच्चों से संवाद किया और बच्चों को चॉकलेट भी वितरित कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed