{"_id":"5b7c2b4442c79246746243fe","slug":"complaint-filed-in-varanasi-court-against-navjot-singh-sidhu","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी कोर्ट में नवजोत सिंह सिद्धू के खिलाफ आवेदन दाखिल, 23 अगस्त को होगी मामले की सुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी कोर्ट में नवजोत सिंह सिद्धू के खिलाफ आवेदन दाखिल, 23 अगस्त को होगी मामले की सुनवाई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Tue, 21 Aug 2018 08:39 PM IST
विज्ञापन
नवजोत सिंह सिद्धू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पाकिस्तान सेना प्रमुख से गले मिलने के मामले में पूर्व क्रिकेटर और पंजाब सरकार के मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू के खिलाफ मंगलवार को वाराणसी कोर्ट में आवेदन दाखिल किया गया है। कोर्ट ने आवेदन की पोषणीयता (सुनवाई योग्य है या नहीं) के सवाल पर सुनवाई हेतु 23 अगस्त की तिथि नियत की है।
शिवपुर के खुशहाल नगर निवासी अधिवक्ता कमलेश चंद्र त्रिपाठी ने अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नवम रवि प्रकाश शाहू की अदालत में दिएआवेदन में कहा है कि पाकिस्तान देश का प्रबल शत्रु राष्ट्र है, जो निरंतर देश की एकता और अखंडता प्रभावित करने के साथ ही राष्ट्र विरोधी कार्यों में लिप्त रहा है।
विज्ञापन
नवजोत सिंह सिद्धू प्रबल शत्रु राष्ट्र के बुलावे पर गए और वहां के सेना प्रमुख से गले मिलकर अथाह प्रेम प्रदर्शित कर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश, सेना और सैनिकों का उपहास उड़ाने का काम किए। इस कार्य से सैनिकों का मनोबल गिराने के साथ ही पाकिस्तानी सेना और आतंकियों का मनोबल बढ़ा कर राष्ट्र विरोधी कार्य किया गया। इससे देश शर्मसार हुआ।
विज्ञापन
परिवादी को यह जानकारी बीते 19 अगस्त की शाम चार बजे हिंदू युवा शक्ति कार्यालय पर इलेक्ट्रानिक और प्रिंट मिडिया के जरिए मिली। विपक्षी को राष्ट्र विरोधी कृत्य के लिए तलब कर दंडित किए जाने का अनुरोध किया गया है।