फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Complaint filed against yogi adityanath in court at mau

बजरंग बली पर दिए गए बयान मामले में सीएम योगी के खिलाफ कोर्ट में परिवाद दाखिल

Sat, 12 Jan 2019 12:16 PM IST
shashikant misra न्यूज डेस्क,अमर उजाला,मऊ
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,मऊ Published by: shashikant misra Updated Sat, 12 Jan 2019 12:16 PM IST
विज्ञापन
Complaint filed against yogi adityanath in court at mau
सीएम योगी
राजस्थान में एक चुनावी जनसभा के दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बजरंग बली की जाति की बाबत दिए गए बयान पर शुक्रवार को एक वकील ने मऊ के सीजेएम कोर्ट में परिवाद दाखिल किया। सीजेएम लोकेश नागर ने परिवादी का बयान दर्ज करने के लिए 25 जनवरी की तिथि तय की है।
विज्ञापन


जिले दोहरीघाट थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव निवासी वकील नवल किशोर शर्मा ने सीजेएम कोर्ट में परिवाद दाखिल किया। इसमें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अजय सिंह विष्ट उर्फ योगी आदित्यनाथ को आरोपी बनाया है।
विज्ञापन


आरोप के अनुसार मुख्यमंत्री ने 28 नवंबर 2018 को राजस्थान के अलवर मालाखेड़ा में सार्वजनिक मंच से कहा कि बजरंग बली स्वयं वनवासी, गिरवासी और दलित हैं। परिवादी के अनुसार, इससे हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीजेएम ने मामला दर्ज करने के साथ ही परिवादी का बयान दर्ज करने के लिए 25 जनवरी की तिथि तय की है। बता दें कि वकील ने ही नवंबर में मामले के तहत कोर्ट से सीएम को नोटिस भी भेजा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed