{"_id":"5b59dbf74f1c1b764d8b4e27","slug":"communal-tension-in-chandauli-district-after-slaughtering-cow","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":" चंदौली में बछड़ा मार कर फेंकने से तनाव, भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंदौली में बछड़ा मार कर फेंकने से तनाव, भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Fri, 27 Jul 2018 02:11 PM IST
विज्ञापन
डीएम और एसपी ने मोहम्मदपुर गांव का किया दौरा
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के चंदौली जिले के मोहम्मदपुर गांव में गुरुवार को बछड़ा मारकर फेंक दिए जाने से तनाव फैल गया। सूचना पर पुलिस पहुंची। डीएम नवनीत सिंह चहल और एसपी संतोष कुमार सिंह ने मौका मुआयना किया। पुलिस ने अवशेष कब्जे में लेकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें...
Trending Videos
मकान स्वामी के विवरण इकट्ठा करने का दिया निर्देश
chandauli
- फोटो : अमर उजाला
एसपी ने माहौल बिगाड़ने वालों के विरुद्ध राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कार्रवाई करने की चेतावनी दी है। मोहम्मदपुर निवासी चिकित्सक मोहनपाल के घर में गाय है। एक साल पूर्व गाय ने बछड़े को जन्म दिया था। मोहनपाल के अनुसार गुरुवार की सुबह पांच बजे गाय की आवाज सुनकर नींद खुल गई और वह घर के बाहर पहुंचे तो वहां बंधा नहीं बछड़ा मिला।
chandauli
- फोटो : अमर उजाला
फिर जानकारी मिली कि गांव के एक खाली प्लाट में बछड़े के शरीर के अवशेष पड़े हैं। वहां गए तो देखा कि जमीन पर बालू फेंककर खून छिपाने की कोशिश की गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तलाश की तो आसपास बछड़े के अवशेष मिले। पुलिस ने खून और अवशेष कब्जे में ले लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
chandauli
- फोटो : अमर उजाला
फिर एसडीएम मनोज कुमार सिंह व सीओ सदर प्रदीप सिंह चंदेल पहुंचे। बाद में डीएम और एसपी ने भी जायजा लिया। एसपी ने कहा कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। आरोपियों की तलाश की जा रही है। गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है। कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ एनएसए की कार्रवाई की जाएगी
विज्ञापन
chandauli
- फोटो : अमर उजाला
फिर एसडीएम मनोज कुमार सिंह व सीओ सदर प्रदीप सिंह चंदेल पहुंचे। बाद में डीएम और एसपी ने भी जायजा लिया। एसपी ने कहा कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। आरोपियों की तलाश की जा रही है। गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है। कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ एनएसए की कार्रवाई की जाएगी