{"_id":"5b59ed114f1c1b8f568b6891","slug":"omprakash-rajbhar-went-to-kotwali-after-inspector-not-came-to-him-at-ballia","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कोतवाल के नहीं आने पर खुद ही कोतवाली पहुंचे यूपी के कैबिनेट मंत्री, पुलिस कर्मियों के छूटे पसीने ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोतवाल के नहीं आने पर खुद ही कोतवाली पहुंचे यूपी के कैबिनेट मंत्री, पुलिस कर्मियों के छूटे पसीने
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Fri, 27 Jul 2018 02:11 PM IST
विज्ञापन
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर गुरुवार को खुद ही जनता की समस्याएं लेकर कोतवाली पहुंच गए और आम लोगों की तरह कतार में खड़े हो गए। कोतवाल के बार-बार बैठने का आग्रह करने के बावजूद मंत्री कतार में ही खड़े रहे। इससे पुलिस कर्मियों के हाथ पांव फूल गए। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में सुभासपा कार्यकर्ता भी कोतवाली आ गए। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें..
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
दरअसल, ओम प्रकाश राजभर ने कोतवाल को बार-बार फोन करके अपने कार्यालय आने को कहा था, लेकिन उनकी बातें अनसुनी किए जाने के बाद वह खुद गुस्से में कोतवाली पहुंचे गए और कतार में खड़े हो गए। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में सुभासपा कार्यकर्ता और कोतवाल ज्ञानेश्वर मिश्र भी वहां पहुंच गए।
chandauli
- फोटो : अमर उजाला
कोतवाल के बार-बार बैठने का आग्रह करने के बावजूद मंत्री कतार में ही खड़े रहे। बाद में सीओ अवधेश चौधरी के आग्रह पर वे प्रभारी निरीक्षक कक्ष में कुर्सी पर बैठे।
कतार में खड़े कैबिनेट मंत्री ने कोतवाल पर आरोप लगाते हुए कहा कि रसड़ा पुलिस फरियादियों की शिकायतें नहीं सुन रही है।
कतार में खड़े कैबिनेट मंत्री ने कोतवाल पर आरोप लगाते हुए कहा कि रसड़ा पुलिस फरियादियों की शिकायतें नहीं सुन रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
पिछले दिनों गोपालपुर गांव में हुई मारपीट के बाद एक पक्ष को रसड़ा अस्पताल से जिला अस्पताल रेफर किए जाने के बाद भी उनके साथ कोई सुरक्षा कर्मी जिला मुख्यालय नहीं गया। इससे पीड़ितों को रात भर स्टेशन पर ही रहना पड़ा था।
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर
- फोटो : अमर उजाला
कोतवाल व कैबिनेट मंत्री के बीच वार्तालाप एवं नोक झोंक के बीच ही क्षेत्राधिकारी अवधेश चौधरी भी कोतवाली पहुंच गए। सीओ के आग्रह पर मंत्री प्रभारी निरीक्षक कक्ष में पहुंचे और उन्होंने कहा की पीड़ितों को हर हाल में न्याय मिलना चाहिए।