{"_id":"5aec270a4f1c1b87098b7c5b","slug":"commonwealth-games-golden-girl-poonam-yadav-unknown-about-notcie","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉमनवेल्थ गेम्स की गोल्डन गर्ल पूनम यादव ने नोटिस के बारे में जताई अनभिज्ञता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कॉमनवेल्थ गेम्स की गोल्डन गर्ल पूनम यादव ने नोटिस के बारे में जताई अनभिज्ञता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Fri, 04 May 2018 02:55 PM IST
विज्ञापन
पूनम यादव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों में गोल्ड जीतने वाली पूनम यादव का कहना है कि अगर मुझे चोट लगेगी तो मैं इलाज के लिए घर नहीं आ सकती हूं? इसमें अनुशासनहीनता की क्या बात है। मुझे किसी भी नोटिस के बारे में कोई जानकारी नहीं है।
पढ़ेंः ओलंपिक खेलने के बाद परिणय सूत्र में बधेंगी पूनम यादव, इस खिलाड़ी का थामेगी हाथ
इंडियन वेटलिफ्टिंग फेडरेशन की तरफ से कोई भी नोटिस मुझे नहीं मिली है। राष्ट्रमंडल खेल में गोल्ड मेडल जीतकर देश का मान बढ़ाने वाली बनारस के दांदूपुर गांव निवासी किसान की बेटी पूनम यादव ने कहा कि मैं इस समय इलाज के लिए अपने घर आई हूं। इसमें किसी को भी कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। पूनम के पिता कैलाश यादव का कहना है कि पूनम का इलाज दीनदयाल अस्पताल में चल रहा है। अभी वह अस्वस्थ है।
विज्ञापन
बता दें कि इंडियन वेटलिफ्टिंग फेडरेशन ने अनुशासनहीनता करने पर पूनम यादव को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। साथ ही फेडरेशन ने उनको अस्थायी रूप से निलंबित भी कर दिया है।
पढ़ेंः बचपन में मुफलिसी में कटे पूनम यादव के दिन, पिता के पास नहीं थे घर चलाने तक को पैसे
इंडियन वेटलिफ्टिंग फेडरेशन के मुताबिक वेटलिफ्टर पूनम यादव पर यह कार्रवाई उनके बिना बताए कैंप से घर जाने पर की गई है। मीडिया ने जब इस नोटिस के बारे में पूनम यादव से पूछा तो उन्होंने अनभिज्ञता जताई।