{"_id":"5ace66b44f1c1b463d8b4a84","slug":"punam-yadav-will-marry-after-olympics","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ओलंपिक खेलने के बाद परिणय सूत्र में बधेंगी पूनम यादव, इस खिलाड़ी का थामेगी हाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओलंपिक खेलने के बाद परिणय सूत्र में बधेंगी पूनम यादव, इस खिलाड़ी का थामेगी हाथ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
Updated Sat, 14 Apr 2018 02:10 PM IST
विज्ञापन
पूनम यादव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रमंडल खेलों में गोल्ड मेडल जीतने वाली महिला वेटलिफ्टर पूनम यादव ओलंपिक खेलने के बाद विवाह करेंगी। वह मिर्जापुर के रहने वाले डिस्कस थ्रोअर धर्मराज यादव के साथ परिणय सूत्र में बधेंगी। आगे की स्लाइड्स में देखें...
punam yadav
- फोटो : अमर उजाला
वाराणसी के दादूपुर गांव की रहने वाली पूनम यादव रेलवे में टीटीई के पद पर तैनात है। जबकि मिर्जापुर के मवैया निवासी उसके होने वाले पति धर्मराज यादव थल सेना में जाट रेजीमेंट में मेजर हैं। धर्मराज भी डिस्कस थ्रोअर के खिलाड़ी हैं।
punam yadav
- फोटो : अमर उजाला
धर्मराज विभिन्न राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मुकाबलों में वह अब तक नौ स्वर्ण पदक, 11 रजत तथा पांच कांस्य पदक जीत चुके हैं। इसके अलावा सर्विसेज में 56.53 मीटर में सात बार गोल्ड जीतकर रिकार्ड बना चुके हैं। पूनम यादव व धर्मराज यादव पहला लक्ष्य ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने पर है। इसकी तैयारी में वह दोनों जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
poonam yadav
- फोटो : अमर उजाला
धर्मराज छह भाई एक बहन में सबसे छोटे हैं। उनके पिता बलदेव यादव दूध का कारोबार करते हैं जबकि माता भूवरी देवी गृहिणी हैं। धर्मराज और पूनम की मुलाकात खेल के दौरान हुई थी। इसी दौरान दोनों ने परिणय सूत्र में बंधने का निर्णय ले लिया। करीब तीन साल पहले ही दोनों की शादी तय हो गई।
विज्ञापन
poonam yadav
- फोटो : twitter
छह अप्रैल को पूनम के आस्ट्रेलिया में गोल्ड मेडल जीतने की खबर लगते ही धर्मराज के परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई। सभी ने फोन पर बधाई दी। इसके साथ ही धर्मराज के परिवार के लोगों ने गांव में मिठाई बांटकर खुशी मनाई। परिवार की मानें तो दोनों ओलंपिक के बाद परिणय सूत्र में बधेंगे।