{"_id":"64526a859df5ddd55e0aa944","slug":"committee-will-keep-an-eye-use-of-transgenic-organisms-varanasi-news-c-20-vns1013-185755-2023-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: जैव सुरक्षा समिति ट्रांसजेनिक जीवों के उपयोग पर रखेगी नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: जैव सुरक्षा समिति ट्रांसजेनिक जीवों के उपयोग पर रखेगी नजर
विज्ञापन
बीएचयू में जैव सुरक्षा समिति का हुआ दोबारा गठन
माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। बीएचयू की जैव सुरक्षा समिति का पुनर्गठन किया गया है। समिति अनुसंधान के दौरान ट्रांसजेनिक जीवों (ऐसे जीव जिनमें किसी बाहरी जीन को डाला गया है) का व्यक्तिगत एवं पर्यावरण की दृष्टि से सुरक्षित उपयोग और यह दूसरों के लिए हानिकारक न हो इसका ध्यान रखेगी।
जैव सुरक्षा समिति जोखिम या जेनेटिकली इंजीनियर्ड जीवों पर काम करने वाले संस्थानों में आपात योजना तैयार करने में संस्थान को सहयोग देती है। विज्ञान संस्थान के निदेशक की अध्यक्षता में बनी समिति में सीडीआरआई, लखनऊ के वरिष्ठ प्रधान वैज्ञानिक डॉ. भूपेंद्र नारायण सिंह जैव प्रौद्योगिकी विभाग के प्रतिनिधि होंगे।
जंतु विज्ञान विभाग की डॉ. रिचा आर्या समिति की सदस्य सचिव, आईआईटी बीएचयू के डॉ. विनोद तिवारी को बाहरी विशेषज्ञ के रूप में शामिल किया गया है। चिकित्सा विज्ञान संस्थान के प्रो. गोपाल नाथ को जैव सुरक्षा अधिकारी नामित किया गया है। इसके अलावा प्रो. पवन कुमार सिंह, प्रो. राजेश कुमार मल्ल, डॉ. समर सिंह तथा डॉ. अखिलेश कुमार आंतरिक विशेषज्ञ होंगे।