{"_id":"6705103d588ace0bbb04a0aa","slug":"commissionerate-police-number-one-in-state-in-resolving-igrs-complaints-2024-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: आईजीआरएस की शिकायतों के निस्तारण में प्रदेश में कमिश्नरेट की पुलिस नंबर एक, मिली शाबाशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: आईजीआरएस की शिकायतों के निस्तारण में प्रदेश में कमिश्नरेट की पुलिस नंबर एक, मिली शाबाशी
Tue, 08 Oct 2024 04:28 PM IST
प्रगति चंद
माई सिटी रिपोर्टर वाराणसी।
माई सिटी रिपोर्टर वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Tue, 08 Oct 2024 04:28 PM IST
विज्ञापन
UP Police
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईजीआरएस के तहत आने वाली शिकायतों के निस्तारण में कमिश्नरेट की पुलिस को सितंबर में प्रदेश भर में पहला स्थान मिला है। कमिश्नरेट की स्थापना के बाद से यह पहला अवसर है कि जब यहां की पुलिस को आईजीआरएस के मामले में लगातार दूसरी बार प्रदेश में पहला स्थान मिला है।
विज्ञापन
पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने सोमवार को बताया कि शिकायतों के समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण और फरियादियों से मुख्यमंत्री कार्यालय से लिए गए फीडबैक में 125 में से 125 अंक मिले हैं।
विज्ञापन
सितंबर की रैंकिंग में कमिश्नरेट के 29 थाने भी प्रदेश के थानों में पहले स्थान पर हैं। पुलिस आयुक्त ने बताया कि आईजीआरएस के मामलों की मॉनिटरिंग वह खुद करते हैं।
विज्ञापन
कमिश्नरेट के सभी अधिकारियों और थानाध्यक्षों को समय-समय पर निर्देशित करने के परिणामस्वरूप लगातार दूसरे माह भी प्रदेश में पहले स्थान पर रहने की उपलब्धि हासिल हुई है। पुलिस आयुक्त ने कहा कि इस उपलब्धि के लिए उन्होंने कमिश्नरेट के सभी अफसरों और थाना प्रभारियों को बधाई दी है।