फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   commissioner was angry after seeing flaws in under construction inter college in Chandauli

यूपी: चंदौली में निर्माणाधीन कॉलेज में खामियां देख आक्रोशित हुए कमिश्नर, बीडीओ और कार्यदायी संस्था को फटकार

Sat, 26 Dec 2020 04:16 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 26 Dec 2020 04:16 PM IST
विज्ञापन
commissioner was angry after seeing flaws in under construction inter college in Chandauli
कॉलेज का निरीक्षण करने पहुंचे कमिश्नर। - फोटो : अमर उजाला।

चंदौली जिले के नियामताबाद गांव में निर्माणाधीन राजकीय बालिका इंटर कॉलेज का शनिवार को निरीक्षण करने पहुंचे जिले के नोडल अधिकारी एवं कमिश्नर ने निर्माण में गड़बड़ी देखकर कड़ी नाराजगी जताई। कॉलेज की नींव की ऊंचाई मानक से कम होने, खिड़िकियों की डिजाइन ठीक नहीं होने पर उन्होंने कार्यदाई संस्था के अधिकारियों को फटकार लगाई।

विज्ञापन

वहीं, बीडीओ रक्षिता सिंह को कड़ी फटकार लगाते हुए ब्लाक पर ऑनलाइन शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर सेक्रेटरी को प्रतिकूल प्रविष्टि देने का निर्देश दिया। मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल शनिवार की सुबह करीब सवा 10 बजे नियामताबाद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नवीन के बगल में निर्माण निगम की ओर से 2.77 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे राजकीय बालिका इंटर कॉलेज परिसर पहुंचे।
विज्ञापन



जहां उन्होंने भवन की नींव जमीन की सतह से सिर्फ डेढ़ फुट होने पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि इसकी ऊंचाई बहुत कम है, जिससे कमरों में शीलन होने की संभावना है। उन्होंने भवन के गेट व खिड़कियों की डिजाइन पर भी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि खिड़की व गेट की डिजाइन आधुनिक होनी चाहिए। परिसर में मिट्टी डालकर उसकी ऊंचाई बढ़ाने का भी निर्देश दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

निर्माण कार्य में लगी सरिया की गुणवत्ता पर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने निर्माण निगम विभाग के सहायक अभियंता जेके तिवारी को निर्देश दिए कि जो सरिया इसमें लगाई जा रही उसकी गुणवत्ता की जांच बीएचयू आईआईटी से कराएं। अधीनस्थों को निर्देश दिया कि सितंबर 2021 तक निर्माण कार्य हर हाल में पूरा हो जाना चाहिए।

उन्होंने महिला थाने के निर्माण कार्य को भी समय पर पूरा करने का निर्देश दिया।ब्लॉक में निरीक्षण के दौरान पचोखर गांव में मनरेगा मजदूरी का भुगतान न होने व बुधवार गांव की आईजीआरएस शिकायत का निस्तारण न करने के कारण सेक्रेटरी आरबी यादव को प्रतिकूल प्रविष्टि दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed