फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   commissioner varanasi

परंपरागत डिजाइन से हटकर तैयार करें उत्पाद : कमिश्नर

Thu, 04 Feb 2021 12:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Feb 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
commissioner varanasi
वाराणसी। रामनगर में स्टोन कार्विंग के डिजाइन वर्कशाप का निरीक्षण बुधवार को कमिश्नर दीपक अग्रवाल और जिला उद्योग केंद्र के अधिकारियों ने किया। इस दौरान मास्टर क्राफ्टमैन बच्चालाल मौर्य व राजेश यादव के कार्यशाला पर स्टोन कार्विंग की बारीकियों को समझा गया। कमिश्नर दीपक अग्रवाल ने शिल्पियों की समस्याओं को समझा और मास्टर क्राफ्टमैन व डिजाइनर को परंपरागत डिजाइनों से अलग ऐसे डिजाइन के उत्पाद तैयार करने को निर्देशित किया।
विज्ञापन

शिल्पियों ने कमिश्नर को बताया कि महोबा से आने वाले कच्चे माल की गुणवत्ता अब पहले जैसी नहीं रह गई है, जिसका असर उत्पाद पर पड़ रहा है। इस मामले में कमिश्नर ने उपायुक्त उद्योग वीरेंद्र कुमार को रिपोर्ट तैयार करने शासन को भेजने के लिए निर्देशित किया। वहीं हस्तशिल्पियों की घरेलू बिजली कनेक्शन पर मोटर चलाने की मांग पर उद्योग अधिकारियों ने इस प्रकरण पर जल्द ही पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के एमडी के साथ बैठक करने का भरोसा दिलाया। निरीक्षण में सहायक निदेशक हैंडीक्राफ्ट अब्दुल्ला, डिजाइनर कीर्ति केजरीवाल व त्रिभुवन नाथ आदि हस्तशिल्पी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed