फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Commissioner instructed Only agency that guarantees repairs will get permission dig the road

Varanasi News: मरम्मत की गारंटी देने वाली एजेंसी को ही सड़क खोदाई की मिलेगी परमिशन, मंडलायुक्त ने दी ये हिदायत

Fri, 05 Apr 2024 01:30 PM IST
अमन विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 05 Apr 2024 01:30 PM IST
सार

Varanasi News: आए दिन सड़क धंसने की खबरों पर मंडलायुक्त ने सख्त निर्देश दिया है। इसका खामियाजा संबंधित विभागों को उठाना पड़ रहा है। इसलिए तार, सीवर, ड्रेन आदि के लिए बिना अनुमति के बेतरतीब सड़क खोदाई पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है। 

विज्ञापन
Commissioner instructed Only agency that guarantees repairs will get permission dig the road
मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सड़क की मरम्मत कराने की गारंटी देने वाली एजेंसियों को ही सड़क खोदने की अनुमति दी जाएगी। मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा ने पीडब्ल्यूडी, नगर निगम और वीडीए के विभागाध्यक्षों को हिदायत दी है कि कार्यदायी एजेंसियां यदि सड़क खोदाई की अनुमति मांगे तो पहले उनसे शपथपत्र लें कि वे सड़क को चलने लायक बनाकर देंगे। शपथ पत्र देने वाली एजेंसियों को ही सड़कों की खोदाई की अनुमति दी जाए।

विज्ञापन


कमिश्नर ने ऐसा इसलिए किया है क्योंकि बीते एक साल में 158 स्थानों पर सड़क की खोदाई की अनुमति दी गई। लेकिन, इन एजेंसियों ने काम करने के बाद सड़क को जस का तस छोड़ दिया। इन एजेंसियों की लापरवाही के कारण कहीं पेयजल, कहीं सीवर लाइन तो कहीं बिजली के तारों में फॉल्ट आ रहे हैं। 

विज्ञापन


आए दिन शहर में कहीं न कहीं सड़क धंस जा रही है। इसका खामियाजा संबंधित विभागों को उठाना पड़ रहा है। इसलिए तार, सीवर, ड्रेन आदि के लिए बिना अनुमति के बेतरतीब सड़क खोदाई पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है। मंडलायुक्त ने अधिकारियों से कहा कि इसके लिए रोडमैप बनाएं और निर्माणाधीन परियोजनाओं को पूरा कराएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed