{"_id":"608b85e97209d6272d18bf37","slug":"commission-directs-to-follow-corona-protocol-will-sanitize-before-ballot-papers-are-opened-in-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: आयोग ने कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करने का दिया निर्देश, मतपेटियों को खोलने से पहले करेंगे सैनिटाइज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: आयोग ने कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करने का दिया निर्देश, मतपेटियों को खोलने से पहले करेंगे सैनिटाइज
Fri, 30 Apr 2021 09:52 AM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Fri, 30 Apr 2021 09:52 AM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : social media
वाराणसी में कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते चुनाव आयोग भी सख्त हो गया है। आयोग ने निर्देश भेजा है कि 2 मई को होने वाली मतगणना में कोरोना प्रोटोकॉल का पूरी तरीके से पालन किया जाए। मतपेटियों को खोलने से पहले सैनिटाइज किया जाए। मतगणना स्थल में हर आने जाने वाले की जांच कराई जाए। यही नहीं सभी मतगणना स्थलों पर कोविड हेल्प डेस्क होगी।
जहां मौजूद डॉक्टर जांच के बाद ही मतगणना स्थल में लोगों को प्रवेश की अनुमति देंगे। पंचायत के सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी राजाराम वर्मा ने बताया कि कोरोना को लेकर आयोग ने गाइडलाइंस भेजी है। जिसका पालन कड़ाई से कराया जाएगा।
मतगणना स्थल पर जांच के बाद ही प्रत्याशी, अधिकारी, कर्मचारी और एजेंटों को प्रवेश दिया जाएगा।यहां तक कि मतपेटियों को सैनिटाइज करने के बाद ही खोला जाएगा। साथ ही शिफ्ट चेंज होने पर सैनिटाइजेशन होगा। इसके बाद दूसरे शिफ्ट के लोग मतगणना करेंगे।