फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Comment on rajputs about padmavat in mau

'पद्मावत' को लेकर राजपूतों पर की अभद्र टिप्पणी, प्रिंसिपल पर केस दर्ज

Sun, 28 Jan 2018 12:23 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ Updated Sun, 28 Jan 2018 12:23 PM IST
विज्ञापन
Comment on rajputs about padmavat in mau
demo pic
संजय लीला भंसाली का फिल्म पद्मावत पर विवादों का सिलसिला थम ‌नहीं रहा है। 25 जनवरी को रिलीज हुई ‌फिल्म पद्मावत शुरू से ही विवादों में रही। फिल्म को लेकर पूरे देश में तोड़फोड़ व आगजनी के मामले सामने आए। 
विज्ञापन


अब उत्तर प्रदेश के मऊ में पद्मावत फिल्म पर चर्चा के दौरान दुबारी इंटर कालेज के प्रधानाचार्य लालमणि ने व्हाट्सएप पर राजपूतों के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी। इस पर उनके खिलाफ मधुबन थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई।

विज्ञापन


दुबारी निवासी चंदन सिंह ने तहरीर में बताया है कि दुबारी इंटर कालेज के प्रधानाचार्य लालमणि, मेरे चचेरे भाई विजय सिंह से व्हाट्सएप पर फिल्म पद्मावत को लेकर बहस कर रहे थे। इस दौरान प्रधानाचार्य ने राजपूतों के पूर्वजों पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर राजपूतों के पूर्वजों का मजाक उड़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


व्हाट्सएप पर लिखे गए संदेश में अकबर से लेकर जहांगीर तक को जोड़कर राजपूतों की अस्मिता पर चोट पहुंचाई। जानकारी होने पर शुक्रवार को जब चंदन सिंह राजपूत समाज के लोगों के साथ प्रधानाचार्य से मिलने पहुंचे तो उन्होंने अभद्र व्यवहार किया। साथ ही कैंपस से भगाकर गेट बंद कर दिया। मधुबन थाने में प्रधानाचार्य के विरुद्घ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed