फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   College entrance examination in June at 10 centers

विद्यापीठ में 10 केंद्रों पर दो जून से प्रवेश परीक्षा

Wed, 18 May 2016 01:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Wed, 18 May 2016 01:50 AM IST
विज्ञापन
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में स्नातक, स्नातकोत्तर में दाखिले के लिए दो से सात जून तक होने वाली प्रवेश परीक्षा के लिए शहर में दस केंद्र बनाए गए हैं। इस बीच 27 मई से सात जून तक विश्वविद्यालय और संबद्ध कॉलेजों में सेमेस्टर परीक्षाएं भी कराई जाएंगी। वार्षिक परीक्षा और प्रवेश परीक्षा साथ-साथ होने की वजह से इस बार इंटर कॉलेजों को केंद्र बनाया गया हैं। 
विज्ञापन


विश्वविद्यालय में इस बार बीए, बीएससी, बीकॉम, एमए, एमकॉम समेत 58 पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए 31 हजार से अधिक आवेदन आए हैं। इनमें से महज 31 पाठ्यक्रमों में ही प्रवेश परीक्षा कराई जानी है, जबकि 27 में मेरिट से दाखिला कराया जाएगा ।
विज्ञापन


इन 27 में से नौ पाठ्यक्रम तो ऐसे हैं जिनमें  सीट से कम आवेदन आए हैं और बाकी 18 में निर्धारित सीट संख्या के दोगुने से कम आवेदन आने की वजह से मेरिट से दाखिला कराने का फैसला लिया गया है। कई महाविद्यालयों में सेमेस्टर परीक्षाएं होनी हैं, इसलिए उसे केंद्र नहीं बनाया जा सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में विश्वविद्यालय प्रशासन ने शहर के इंटर कॉलेजों में परीक्षा कराने का फैसला लेते हुए तैयारियां तेज कर दी हैं, जिससे कि समय से दोनों परीक्षाएं करायी जा सकें। इस बीच पांच जून को ही लोक सेवा आयोग की परीक्षा होने की वजह से पहली पाली की परीक्षा टालकर आठ जून को कराने की तैयारी चल रही है, जिस बारे में आधिकारिक घोषणा कर दी जाएगी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed