फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   cold in poorvanchal: thurusday is most cold, 2 degree in sonbhadra

पूर्वांचल में ठंडः इस सीजन में सबसे रहा सर्द गुरुवार,सोनभद्र में पारा दो डिग्री

Thu, 12 Jan 2017 11:00 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Thu, 12 Jan 2017 11:00 PM IST
विज्ञापन
cold in poorvanchal: thurusday is most cold, 2 degree in sonbhadra
शीतलहर - फोटो : अमर उजाला
पूर्वांचल में गुरुवार का दिन सबसे सर्द रहा।  सोनभद्र में पारा दो डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया।
विज्ञापन

दिन में धूप निकली पर गलन के चलते ठिठुरन बनी रही। पटरियों, फुटपाथों, रेलवे स्टेशनों के आसपास जिंदगी गुजारने वालों की मुसीबत में इजाफा हो गया।  
जौनपुर में एक व्यक्ति की ठंड लगने से मौत हो गई। दर्जनों ट्रेनें घंटों विलंब से पहुंची।  उत्तर-पश्चिम से आ रही बर्फीली हवाओं की वजह से पूर्वांचल के तापमान में जबरदस्त गिरावट आई है।
सोनभद्र में बुधवार की रात सीजन की सबसे सर्द रात रही। गुरुवार को पारा दो डिग्री तक लुढ़क गया। दिन में धूप तो खिली लेकिन उसका कोई असर नहीं रहा। लोग दिन में भी अलाव तापते रहे।
विज्ञापन

वाराणसी के बाबतपुर मौसम केंद्र के अनुसार गुरुवार को अधिकतम तापमान 19. 4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 5.06 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। अगले दो दिनों तक शीतलहरी जारी रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जौनपुर में घास और फसलों पर गिरी ओस जम सी गई थी। मुंगराबादशाहपुर के नारायणडीह गांव के राजेश यादव (25) और मिर्जापुर के हलिया क्षेत्र के बड़ौहा गांव के राजमणी की ठंड लगने से मौत हो गई।

गाजीपुर, बलिया, मऊ आजमगढ़ में धूप तो निकली पर दोपहर बाद वह भी बेअसर साबित हुई। कोहरे के चलते लगभग पचास ट्रेनें विलंबित होकर मुगलसराय पहुंची। जबकि 12 ट्रेनें रद्द कर दी गई थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed