{"_id":"6998b8cf54994d08da056254","slug":"cold-day-due-to-clouds-and-western-disturbance-night-temperature-crosses-16-degrees-varanasi-news-c-20-vns1021-1298326-2026-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi Weather: काशी में बदला मौसम, बादल और पश्चिमी विक्षोभ से दिन में ठंड; रात का पारा 16 डिग्री पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi Weather: काशी में बदला मौसम, बादल और पश्चिमी विक्षोभ से दिन में ठंड; रात का पारा 16 डिग्री पार
Sat, 21 Feb 2026 10:52 AM IST
वाराणसी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Feb 2026 10:52 AM IST
सार
वाराणसी जिले में मौसम का मिजाज बदल गया है। बादल और पश्चिमी विक्षोभ से दिन में ठंड और रात का पारा 16 डिग्री पार पहुंच गया। पश्चिमी विक्षोभ की द्रोणी के प्रभाव से पूर्वी उत्तर प्रदेश के दक्षिणी भाग में बादल छाए थे।
विज्ञापन
varanasi weather
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से शुक्रवार को जिले में हल्की सिहरन महसूस हुई। दिन में 15 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवा बही। सुबह 10 बजे तक बादल भी छाए रहे। अधिकतम तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि सामान्य से सिर्फ एक डिग्री ज्यादा था, जबकि बाकी दिनों में तापमान तीन से चार डिग्री तक ज्यादा रहता था।
हालांकि न्यूनतम तापमान सामान्य से 3.2 डिग्री ऊपर चढ़कर 16.6 डिग्री सेल्सियस तक चला आया। पिछले तीन दिनों से हर रात का पारा 2 डिग्री तक ऊपर चढ़ता जा रहा है। यूपी आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ की द्रोणी के प्रभाव से पूर्वी उत्तर प्रदेश के दक्षिणी भाग में बादल छाए थे। पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव समाप्त होने के साथ आगामी 48 घंटों के दौरान तापमान में मामूली गिरावट होगी। इसके बाद फिर से तापमान में बढ़ोतरी की पूरी संभावना है।
मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक 15 फरवरी से दिन और रात दोनों समय का तापमान 2-4 डिग्री तक ऊपर चढ़ सकता है। इससे पहले बृहस्पतिवार को पश्चिमी यूपी में बारिश के चलते पारा गिरने का सिलसिला शुरू हुआ है।