{"_id":"5fd3ab618ebc3e410f760838","slug":"cold-chain-center-to-be-established-in-20-days-for-kovid-vaccination","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी में कोविड टीकाकरण के लिए 20 दिन में बन जाएगा कोल्ड चेन सेंटर, जिले को मिले इतने आइस लिंक रेफ्रिजरेटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी में कोविड टीकाकरण के लिए 20 दिन में बन जाएगा कोल्ड चेन सेंटर, जिले को मिले इतने आइस लिंक रेफ्रिजरेटर
Fri, 11 Dec 2020 10:54 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Fri, 11 Dec 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
बैठक करते डीएम व अन्य
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी जिले में कोविड-19 टीकाकरण को लेकर गठित जिला स्तरीय टास्क फोर्स की पहली बैठक में टीकाकरण से जुड़े तैयारियों की जिलाधिकारी ने समीक्षा की। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग द्वारा बीस दिन यानी 31 दिसंबर तक कोल्ड चेन सेंटर बनकर तैयार हो जाने की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
कैंप कार्यालय में जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में डब्ल्यूएचओ से जुड़े अधिकारियों ने कोरोना टीकाकरण के लिए जिला स्तरीय एक्शन प्लान के बारे में बताया कि 31 दिसंबर तक कोल्ड चेन सेंटर बनकर तैयार हो जाएगा और इसके लिए जिले को तीन आईएलआर (आईस लिंक रेफ्रिजरेटर) मिल गया है।
विज्ञापन
सीएमओ डॉक्टर वीबी सिंह ने बताया कि पहले चरण में हेल्थ केयर वर्कर का टीकाकरण होगा। उसके बाद 50 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को टीके लगाए जाएंगे। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सरकार की ओर से मिली गाइडलाइन के अनुसार ही माइक्रो प्लान तैयार किया जाए जिससे कि टीकाकरण में किसी तरह की कोई समस्या न हो।
विज्ञापन
इसके साथ ही वैक्सीन के रखरखाव और विभागों से लिए जाने वाले सहयोग के लिए भी समय से उन्हें अवगत कराया जाए। जिलाधिकारी ने बैठक में कोरोना के पॉजिटिव मरीज पाए जाने पर उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराने, कांटेक्ट में अधिक से अधिक लोगों की जांच करने का निर्देश दिए।