{"_id":"5cac831ebdec2214743f4f11","slug":"code-of-conduct-outrage-in-narendra-modi-constituency-varanasi-loksabha-election-2019","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एक महीने पहले लागू हुई थी आचार संहिता, पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र में ही हो रहा उल्लंघन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक महीने पहले लागू हुई थी आचार संहिता, पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र में ही हो रहा उल्लंघन
Tue, 09 Apr 2019 06:33 PM IST
Sayali Maurya
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Published by: Sayali Maurya
Updated Tue, 09 Apr 2019 06:33 PM IST
विज्ञापन
सिगरा स्टेडियम में लगा सरकारी योजनाओं के प्रचार वाला बोर्ड
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव 2019 के कार्यक्रम को घोषित हुए एक महीना हो गया। कार्यकम की घोषणा के साथ ही आचार संहिता भी लागू हो गई। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र में ही आचार संहिता का उल्लंघन हो रहा है।
विज्ञापन
आचार संहिता लागू होने के बाद वाराणसी जिला प्रशासन ने 10 हजार से ज्यादा जगहों से प्रचार सामग्री हटाने के लिए अभियान चलाया। इसमें नगर निगम, विकास प्राधिकरण के साथ पुलिस भी शामिल थे।
विज्ञापन
लेकिन, सिगरा स्टेडियम में दो जगहों पर सरकारी योजनाओं के प्रचार वाले बोर्ड पर किसी की नजर ही नहीं गई। वहीं, सार्वजनिक स्थलों पर भी प्रचार सामग्रियां लगाई जा रही हैं।
विज्ञापन
उधर, नोडल अधिकारी राजेश श्रीवास्तव का कहना है कि आचार संहिता का उल्लंघन करने वाले राजनीतिक दलों और प्रत्याशियों के खिलाफ कार्यवाही का प्रावधान है। यदि ऐसा कहीं पाया जाता है तो उसे हटाने के साथ ही कार्रवाई की जाएगी।
नजर पड़ते ही हरकत में आई पुलिस
कैमरे की नजर पड़ते ही होर्डिंग हटाती पुलिस
- फोटो : जावेद अली
कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला लक्सा थाने पर। 5 अप्रैल को लक्शा थाने के दीवार पर टंगी एक होर्डिंग पर जब अमर उजाला के कैमरे की नजर पड़ी तो पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया। इसके पांच मिनट बाद ही पुलिस के एक सिपाही ने सरकारी योजना की उस होर्डिंग को हटवा दिया।